Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A glimpse into Haryanvi culture became the center of attraction; students got an opportunity to engage with their heritage.

Jind News: हरियाणवी संस्कृति की झलक बनी आकर्षण का केंद्र, पुरानी धरोहरों से रूबरू हुए विद्यार्थी

Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A glimpse into Haryanvi culture became the center of attraction; students got an opportunity to engage with their heritage.
फोटो 1 नरवाना। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान।
नरवाना। हरियाणा की पहचान यहां की देसी संस्कृति, चौपाल, चर्खे की गूंज, हुक्के की बैठक और खेती-किसानी से जुड़ी परंपराओं में बसती है। समय के साथ भले ही ग्रामीण जीवनशैली में बदलाव आया हो, लेकिन प्रदेश की प्राचीन धरोहरें आज भी हमारी संस्कृति और पूर्वजों की यादों को संजोए हुए हैं।
विज्ञापन

इसी विरासत से नई पीढ़ी को परिचित करवाने के लिए हरियाणा दिवस पर ‘म्हारा हरियाणा-म्हारी शान’ सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक उत्सव आयोजित किया गया। उत्सव में प्राचीन हरियाणा धरोहर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पुराने बर्तन, चर्खा, हुक्का, मिट्टी के खिलौने, पारंपरिक कृषि उपकरण और ग्रामीण जीवन में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने इन वस्तुओं के माध्यम से पूर्वजों के रहन-सहन, खानपान और मेहनतकश ग्रामीण जीवनशैली को करीब से जाना। विद्यालय संचालक प्रदीप गोयत ने कहा कि हरियाणा शौर्य, संस्कृति, परिश्रम और संस्कारों की पहचान है। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और इतिहास से जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनीता मोर ने कहा कि चर्खा, हुक्का और कृषि उपकरण केवल पुरानी वस्तुएं नहीं, बल्कि पूर्वजों के संघर्ष, सादगी और जीवन मूल्यों की निशानी हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना पैदा करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed