{"_id":"693dbe8c501f3dfcce027f7a","slug":"a-gas-cylinder-that-previously-cost-861-rupees-is-now-available-for-1100-rupees-and-people-are-distressed-jind-news-c-199-1-sroh1006-145383-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 861 रुपये कीमत वाला गैस सिलिंडर अब 1100 रुपये में मिल रहा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 861 रुपये कीमत वाला गैस सिलिंडर अब 1100 रुपये में मिल रहा, लोग परेशान
विज्ञापन
13जेएनडी41-रानी तालाब स्थित गैस एजेंसी, जहां पर इन दिनों सिलिंडरों की किल्लत हो गई है। संवाद
प्रमोद राठी
जींद। जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों का संकट बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडरों की सप्लाई कम आ रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी करने वालों की सक्रियता बढ़ गई है। 861 रुपये कीमत वाला गैस सिलिंडर अब 1100 रुपये तक बेचा जा रहा है।
जिला के गैस प्लांट और एजेसिंयों में सिलिंडरों की आधी सप्लाई ही आ रही है। प्लांट में जहां रोजाना 25 से ऊपर गैस टैंकर आते थे, लेकिन अब वहां दस के आसपास आ रहे हैं। वहीं गैस एजेंसियों में भी तीसरे-चौथे दिन गाड़ी आ रही है। टैंकरों की कमी के कारण एजेंसी संचालकों को सीमित मात्रा में ही सिलिंडर उपलब्ध हो पा रहे हैं।
ऐसे में मांग के मुकाबले आपूर्ति काफी कम रहने से सिलिंडरों की किल्लत बढ़ गई है। गैस एजेंसियों में रोजाना सिलिंडरों की सप्लाई आती थी। अब वीरवार को एक एजेंसी पर गाड़ी पहुंची, जिनमें 342 सिलिंडर थे, जो कि वीरवार को भी उपभोक्ताओं को मुहैया करवा दिए, लेकिन बुकिंग की संख्या ज्यादा होने के कारण अन्य उपभोक्ताओं को चार-पांच दिन बाद सिलिंडर मिलने का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सिलिंडरों की मांग बढ़ने पर कालाबाजारी हुई शुरू
जिले में सिलिंडरों की कमी के चलते कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। इसी कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग भारी मुनाफा कमाने में जुट गए हैं। सफीदों रोड निवासी उपभोक्ता संदीप सैनी, सूरजमल चहल, संतोष, सोनिया का कहना है कि प्रशासन तुरंत आपूर्ति व्यवस्था सामान्य करे और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई करे।
-- -- -- -- -- -- -
पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडरों की किल्लत बनी हुई है। गैस एजेंसी पर सिलिंडर नहीं है। पहले रोजाना गली में गैस सिलिंडर की ट्रैक्टर-ट्रॉली आ जाती थी। - नानकी देवी, भटनागर कॉलोनी, जींद
-- -- -- --
गैस सिलिडंर लेने के लिए कई दिन पहले बुकिंग करवाई थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर घर नहीं पहुंचा है। जब गैस एजेंसी में बात की तो सूचना मिली कि पीछे से ही सिलिडंर नहीं आए हैं, इसलिए सिलिंडर आने में दो-तीन और समय लगेगा। -संतोष देवी, रोहतक रोड, जींद
-- -- -- -- --
उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उपलब्धता सीमित होने से सभी को एक साथ सिलिंडर देना संभव नहीं हो पा रहा है। पहले जहां गैस सिलिंडरों की रोजाना सप्लाई होती थी, लेकिन अब चार-पांच दिनों में सप्लाई आ रही थी। तब तक उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए उपभोक्ताओं को सिलिंडर मुहैया करवाने के लिए तीन-चार दिन का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।-साहिल बंसल, मैनेजर, एसपी पारस गैस एजेंसी
-- -- -- -- -
सिलिंडरों की कालाबाजारी होने का मामला संज्ञान में आया है। यदि किसी भी उपभोक्ताओं को ऐसा मामला मिलता है तो वह तुरंत विभाग को संपर्क करें। विभाग तुरंत टीम गठित कर कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करेगा। -सौरव चोयल, डीएफएससी, जींद