{"_id":"693c7c9cc12dca372006e0d9","slug":"a-farmer-died-under-suspicious-circumstances-his-body-was-found-in-the-field-jind-news-c-199-1-sroh1006-145338-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में मिला शव
विज्ञापन
12जेएनडी36-घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। उपमंडल के गतौली गांव में 44 वर्षीय किसान जयपाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव खेत में शुक्रवार सुबह मिला। वह रात को खेत में सिंचाई करने के लिए गए थे।
किसान जयपाल वीरवार रात को खेत में सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। सुबह खेत में नाली में उनका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही किसी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान सामने आए हैं।
विज्ञापन
जुलाना पुलिस थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।