फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A farmer arrived at the market with his harvest in a bullock cart, accompanied by a drum.

Jind News: बैलगाड़ी में ढोल के साथ फसल लेकर मंडी पहुंचा किसान

Thu, 09 Apr 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A farmer arrived at the market with his harvest in a bullock cart, accompanied by a drum.
09जेएनडी22: मंडी में बैलगाड़ी में फसल लेकर आया किसान। संवाद
जुलाना। नई अनाज मंडी में वीरवार को एक किसान ने अनोखे अंदाज में विरोध किया। गतौली गांव निवासी किसान नरेश ढांडा गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली की बजाय बैलगाड़ी में भरकर मंडी पहुंचा।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि बैलगाड़ी के आगे एक व्यक्ति ढोल बजाता हुआ चल रहा था जिसे देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मंडी पहुंचने पर नरेश ढांडा को बिना किसी परेशानी के गेट पास जारी कर दिया गया। किसान ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि आए दिन नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं। किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट अनिवार्य करना और बायोमीट्रिक प्रणाली लागू करना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। नरेश ढांडा ने कहा कि कई बार छोटे किसानों के पास जरूरी दस्तावेज या तकनीकी सुविधाएं नहीं होते जिससे उन्हें मंडी में फसल बेचने में बाधाएं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में उन्होंने बैलगाड़ी के माध्यम से फसल लाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि पुराने तरीकों से भी किसान अपना काम आसानी से कर सकता है।
मंडी में मौजूद मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने बताया कि बैलगाड़ी में फसल लाने वाले किसानों को गेट पास देने में कोई दिक्कत नहीं होती क्योंकि बैलगाड़ी पर नंबर प्लेट की अनिवार्यता नहीं है। कोई भी किसान बैलगाड़ी में अपनी फसल मंडी में ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed