फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A delegation of Haryana Public Health Employees Union met XEN regarding demands

Jind News: मांगों को लेकर एक्सईएन से मिला हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ का शिष्टमंडल

Wed, 24 Jul 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
A delegation of Haryana Public Health Employees Union met XEN regarding demands
24जेएनडी13: एक्सईएन से मिलते हुए हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ का
जींद। हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ का शिष्टमंडल बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता विक्रम मोर से उनके कार्यालय में मिला। लगभग एक घंटा कर्मियों की मांगो व समस्याओं पर गंभीरता से बातचीत हुई।
विज्ञापन

शिष्टमंडल की ओर से उठाई गईं मांगों और समस्याओं को अधीक्षक अभियंता ने गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र विभागीय आवश्यक कार्रवाई को निपटाकर मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश महामंत्री विनोद शर्मा ने बताया बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक अभियंता के सामने कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग उठाई। इस पर एक्सईएन ने संगठन को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर वरिष्ठ सूची को जारी कर दिया जाएगा। वरिष्ठ सूची जारी होने के उपरांत शीघ्र ही की पदोन्नति की जाएगी। कर्मियों की एलटीसी के लिए बजट की डिमांड मुख्यालय को भेज दी गई है, अतिशीघ्र एलटीसी का भुगतान कर दिया जाएगा। अनुबंधित कर्मियों को पद के अनुसार पद संज्ञा करना इस विषय में परिमंडल कार्यालय अतिशीघ्र मुख्यालय को पत्र लिखकर अपनी अनुशंसा भेज देगा। जो कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पोर्ट होने की प्रक्रिया में लंबित है उन कर्मियों के वेतन का भुगतान के लिए बजट की डिमांड मुख्यालय को भेज दी गई है। अनुबंधित कर्मियों के ईएसआई कार्ड बनवाने को लेकर अधीक्षक अभियंता ने आदेश दिए कि शनिवार व रविवार को विशेष शिविर लगाया जाएंगे। शिविर में इन कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभाग के अधीक्षक अभियंता अभियंता विक्रम मोर, जींद मंडल दो के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, नरवाना कार्यकारी अभियंता गुरमीत सिंह, सहायक राज्यपाल, संगठन की ओर से शिष्टमंडल में संस्थापक प्रदेश सलाहकार रमेश शर्मा, जिला अध्यक्ष मुकेश भट्ट ,सचिव इंद्र गांगोली, सुरेंद्र शर्मा, कप्तान सिंह ,कर्मवीर फौजी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed