{"_id":"6940663852ad7580730470bd","slug":"a-cyclist-died-after-being-hit-by-a-bull-on-malvi-road-in-julana-jind-news-c-199-1-jnd1010-145473-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना के मालवी रोड पर सांड की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना के मालवी रोड पर सांड की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव में एक सांड ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई है। मालवी निवासी 46 वर्षीय रमेश अपनी साइकिल पर सवार होकर रविवार देर सायं जुलाना से अपने गांव जा रहा था।
जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तो एक सांड में उसे टक्कर मार दी। इसमें रमेश बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों द्वारा जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।
वर्जन
पुलिस को एक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। इस पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची तो पता चला कि उसे सांड द्वारा टक्कर मारी गई है। डॉक्टर ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मालवी निवासी रमेश के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
- विक्रम जोसन, थाना प्रभारी, जुलाना।