फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A community center will be built in Morkhi village at a cost of Rs 80 lakh.

Jind News: गांव मोरखी में 80 लाख रुपये की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र

Thu, 30 Jul 2026 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A community center will be built in Morkhi village at a cost of Rs 80 lakh.
सफीदों। गांव मोरखी के ग्रामीणों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सामुदायिक केंद्र (कम्युनिटी सेंटर) मिलने जा रहा है। 80 लाख रुपये बनने वाला यह भवन शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों, पंचायत बैठकों और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोग किया जाएगा।इससे ग्रामीणों को एक बड़ा और आधुनिक स्थान मिलेगा। अब तक ग्रामीणों के पास बड़े आयोजनों के लिए जगह की कमी रहती थी।
विज्ञापन

चार अप्रैल को सफीदों की अनाज मंडी में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रैली के दौरान गांव मोरखी में सामुदायिक केंद्र का नया भवन बनाने की घोषणा की थी। केंद्र के भवन के निर्माण पर 80 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग ने सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए बजट जारी कराने संबंधी प्रस्ताव और आवश्यक दस्तावेज उच्च अधिकारियों को भेज दिए हैं। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सामुदायिक केंद्र बनने के बाद गांव के लोगों को महंगे बैंक्वेट हॉल बुक कराने की आवश्यकता भी नहीं रहेगी जिससे ग्रामीणों के अतिरिक्त खर्च में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गांव मोरखी में सामुदायिक केंद्र के भवन निर्माण को लेकर उच्च अधिकारियों को दस्तावेज भेज दिए गए हैं। भवन के निर्माण पर 80 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश आने के तुरंत बाद केंद्र के भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सामुदायिक केंद्र बनने के बाद ग्रामीणों को भी सुविधा मिलेगी। -आशीष मेहरा, एसडीओ पंचायती राज सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article