फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A clip of controversial statement of BJP candidate Ramkumar Gautam goes viral

Haryana: भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम के बिगड़े बोल, कहा- जो मेरा साथ देगा उसके आगै फल लागैंगे...

Sat, 07 Sep 2024 06:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 06:51 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक भाषण की क्लीप है। जिसमें, वह कहते दिख रहे हैं कि जो मेरा साथ देगा उसकै आगै फल लागैगा, अर जो साथ नहीं देगा उसका बीज जाम जावै तो मेरे को बता दियो।

विज्ञापन
A clip of controversial statement of BJP candidate Ramkumar Gautam goes viral
सैनी धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते रामकुमार गौतम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम के पहले दिन ही बोल बिगड़ गए। उनके भाषण की एक क्लीप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लीप के अनुसार गौतम ने कहा कि जो मेरा साथ देगा, उसके आग्गै फल लाग्गैगा, अर जो साथ नहीं देगा उसका बीज जाम जावै तो मेरे को बता दियो। इस प्रकार के बोल बोलने पर चारों तरफ यह चर्चा हो रही है कि रामकुमार गौतम लोगों को डर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


रामकुमार गौतम अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। चाहे किसी जनसभा की बात हो या विधानसभा की बात रही हो, इनके बयान कहीं ना कहीं तूल पकड़ ही लेते हैं। ऐसा ही उनका सफीदों की सैनी धर्मशाला दिया गया बयान विवाद और चर्चा का विषय बना हुआ है। वह भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार सफीदों की सैनी धर्मशाला में पहुंचे थे।
विज्ञापन


उनके प्रथम आगमन पर लोग तो पहुंचे लेकिन केवल पूर्व विधायक कलीराम पटवारी को छोड़कर स्थानीय कोई भी भाजपा नेता व पदाधिकारी नहीं पहुंचा। अपने ठेठ हरियाणवीं अंदाज में उन्होंने कहा कि ऐसा काम कर दूंगा, यहां कभी कांग्रेस का बीज भी नी जामैगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी बोल दिया कि सफीदों विधानसभा में जो मेरा साथ देगा, उसकै आगै फल लागैगा, अर जो साथ नहीं देगा उसका बीज जाम जावे तो बता दियो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed