{"_id":"6945a7481c55a69aee0253f0","slug":"a-bridge-will-be-built-over-the-sundar-sub-branch-canal-at-a-cost-of-two-crore-rupees-providing-relief-to-the-villagers-jind-news-c-199-1-sroh1009-145668-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो करोड़ से सुंदर सब ब्रांच पर बनेगा पुल, ग्रामीणों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो करोड़ से सुंदर सब ब्रांच पर बनेगा पुल, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
19जेएनडी09: पुल का शिलान्यास करने पहुंचे कैप्टन योगेश बैरागी का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : ग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। उपमंडल के गांव खरैंटी में स्थित सुंदर सब ब्रांच पर लंबे समय से प्रतीक्षित नए पुल के निर्माण का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। पुराने संकरे पैदल पार पथ की जगह अब करीब दो करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक और चौड़ा पुल बनाया जाएगा।
पुल का शिलान्यास कैप्टन योगेश बैरागी की ओर से किया गया। इस दौरा क्षेत्र के बुजुर्ग ग्रामीण भी मौजूद रहे। पुल के निर्माण की घोषणा से ग्रामीणों में उत्साहा देखने को मिला।
यह पुल 7.5 मीटर चौड़ा होगा और इसका निर्माण सिंचाई विभाग की निर्माण शाखा की ओर से किया जा रहा है। पुल के बन जाने के बाद जुलाना उपमंडल के तीन गांव खरैंटी, करेला और झमोला आपस में सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
अभी तक इन गांवों के लोगों को आवागमन के लिए लंबा और असुविधाजनक रास्ता अपनाना पड़ता था। बरसात के मौसम में संकरा पैदल रास्ता और भी जोखिम भरा हो जाता था, जिससे विद्यार्थियों, किसानों और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने में सुविधा होगी
नया पुल बनने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही संभव हो सकेगी। ग्रामीणों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। किसान अपनी फसल आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने में सुविधा होगी और आपात स्थिति में एंबुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा गांवों तक पहुंच सकेंगी।
पुल बनने से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इस पुल की मांग कर रहे थे। पुल बनने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। नया पुल न केवल संपर्क का साधन बनेगा बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास की मजबूत कड़ी भी साबित होगा।