फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A balanced diet is required for a healthy animal: Dr. Baranwal

स्वस्थ पशु के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता है : डॉ. बरनवाल

Tue, 10 Jun 2025 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A balanced diet is required for a healthy animal: Dr. Baranwal
09जेएनडी35-विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को जानकारी देते हुए अधिकारी। स्रोत स्वयं
जींद। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांव अनूपगढ़, किनाना और बराड़ खेड़ा में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. पी बरनवाल ने बताया कि खेती के साथ-साथ पशुपालन भी आवश्यक है। स्वच्छ दूध के लिए पशु का स्वस्थ होना जरूरी है।
विज्ञापन

स्वस्थ पशु के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता है। दूध में लगभग 87 प्रतिशत पानी होता है, जिससे दूध जल्दी खराब हो जाता है। डॉ. पवन और डॉ. प्रीति ने शामलो कलां, शामलो खुर्द और गोसाई खेड़ा में किसानों से संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूध प्रसंस्करण द्वारा विभिन्न डेयरी उत्पादों पनीर, छेना और दही को बनाकर इसकी रखरखाव की अवधि को बढ़ा सकते हैं। डॉ. मगन सिंह ने अच्छे चारे के लिए हरियाणा के लिए संस्तुति की गई ज्वार की किस्मों को उगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को बताया कि बीज उपचार जरूर करें। ज्वार के अतिरिक्त अन्य चारे की फसलें जैसे मक्का, मकचरी, शुगर ग्रेज को भी उगाया सकते है। डॉ. संदीप सिहाग ने धान से संबंधित जानकारी किसानों को दी। अधिक उपज और रोग प्रतिरोधी बासमती धान के बीज जैसे 1847, 1885 व 1886 जानकारी दी। धान की सीधी बिजाई के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी।
धान में पोषण प्रबंधन और खरपतवार प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। डॉ. धीरज पंघाल ने मिट्टी की जांच व तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच से भूमि के पौष्टिक तत्वों की रूपरेखा समझी जा सकती है, जिसके मद्देनजर रखकर किसान फसलों का चयन कर सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने कलौदा कलां, कलौदा खुर्द, खरड़वाल में वर्षा के दिनों में किसानों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। डॉ. सुरेंद्र मित्तल ने औषधीय व सुगंधित पौधों की रोपाई, खाद व उर्वरक की मात्रा, सिंचाई, निराई व पौध संरक्षण के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed