{"_id":"673786b668f004c7d6016d05","slug":"a-bag-of-paddy-was-stolen-in-the-additional-market-jind-news-c-199-1-jnd1001-125753-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अतिरिक्त मंडी में धान की एक बोरी हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अतिरिक्त मंडी में धान की एक बोरी हुई चोरी
Fri, 15 Nov 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
15जेएनडी10: धान की बोरी चोरी होने की जानकारी देते हुए आढ़ती सुभाष। संवाद
उचाना। अतिरिक्त मंडी धान चोरी होने पर आढ़ती सुभाष ने उचाना पुलिस चौकी में शिकायत दी है।
आढ़ती सुभाष ने बताया कि अतिरिक्त मंडी में इन दिनों धान 1121 बिकने के लिए आ रहा है। यहां पर जो बोरी धान की रखी थी उसमें से एक बोरी चोरी हो गई। इससे पहले कपास मंडी में उनकी दुकान के पास से चार बोरी धान चोरी हो चुका है। इसको लेकर पहले वह पुलिस में शिकायत कर चुके हैं।
आढ़ती संदीप, नरेश, दिलबाग ने बताया कि मंडी में चौकीदार भी रखा हुआ है, फिर भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। निरंतर धान की चोरी हो रही है। कपास मंडी के पास जो लाला प्यारेलाल घोघड़िया वाले की तरफ गेट है वह बंद नहीं होता है। इसको ठीक करवाया जाए, ताकि ये शाम होने के बाद बंद किया जा सकें।