फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A bag full of jewelery kept in the car was stolen

Jind News: गाड़ी में रखा जेवरात से भरा बैग चोरी

Wed, 03 Jul 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
A bag full of jewelery kept in the car was stolen
नरवाना। हिसार रोड पर पंक्चर लगवाते समय गाड़ी में रखा सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मंगलपुर गांव निवासी सुभाषचंद्र ने बताया कि उन्होंने कैनाल रोड पर बालाजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान की हुई है। 1 जुलाई शाम को वह अपनी दुकान बंद करके सोना-चांदी के जेवरात बैग में रखकर गाड़ी से अपने घर गांव मंगलपुर जा रहा था। फाटक के पास उसकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद वह हिसार रोड पर बालाजी थ्री डी अलानमेंट पर पंक्चर बनवाने लगा। सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग गाड़ी में ही रखा हुआ था। जब वह पंक्चर लगवा रहा था तो किसी ने बैग चोरी कर लिया।
विज्ञापन

बैग में करीब नौ ग्राम के सोने के नाक के कोके व तील्ली, चार ग्राम नथली, चार ग्राम बच्चों की बालियां, तीन ग्राम की कानों की सोने की बाली, पुरुषों की तीन अंगूठी, चांदी की पाजेब 1100 ग्राम, सोने की चेन, 350 ग्राम की अंगूठी, 600 ग्राम चुटकी समेत दो हजार रुपये नकद तथा जरूरी कागजात थे। शहर थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed