फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A 50-horsepower motor became a support, water did not stagnate in the market after the rain.

Jind News: 50 हॉर्सपावर की मोटर बनी सहारा, बारिश के बाद मंडी में नहीं रुका पानी

Wed, 05 Aug 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A 50-horsepower motor became a support, water did not stagnate in the market after the rain.
फोटो 04जेएनडी16-पुरानी अनाज मंडी जहां बारिश के बाद जलभराव नजर नहीं आया। स्रोत राहगीर
उचाना। सावन की पहली बारिश ने जहां लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं पुरानी अनाज मंडी में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से भी इस बार बड़ी राहत मिली। मंगलवार को एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद भी मंडी और डाकघर रोड पर पहले की तरह लंबे समय तक पानी जमा नहीं रहा।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी की ओर से लगाई गई 50 हॉर्सपावर की मोटर के चलते बारिश के पानी की तेजी से निकासी हो गई। इससे व्यापारियों और आमजन को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले हल्की बारिश के बाद भी मंडी में कई घंटों तक पानी खड़ा रहता था जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन

हालांकि बैंक कॉम्प्लेक्स रोड और रेलवे रोड पर जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। स्थानीय निवासी सतबीर, पवन, सुरेश, रामनिवास और तरषेम ने बताया कि पहले बारिश के बाद मंडी में पूरे दिन पानी भरा रहता था और दुकानों में पानी घुसने का खतरा बना रहता था। इस बार बेहतर निकासी व्यवस्था के कारण ऐसी स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण धान और कपास की फसल प्रभावित हो रही थी। बारिश के बाद खेतों में नमी आने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई और मौसम भी सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed