फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A 45-year-old woman died of Safidon from Corona

कोरोना से सफीदों की 45 वर्षीय महिला की मौत

Sat, 26 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
A 45-year-old woman died of Safidon from Corona
कोरोना से मरने वाली महिला के शव का अंतिम संस्कार करते कर्मचारी। - फोटो : Jind
सफीदों के वार्ड नंबर-14 निवासी एक 45 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 30 पहुंच गया। इसके अलावा पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1942 हो गई है। वहीं 1520 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिले में फिलहाल 392 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

सफीदों के वार्ड 14 निवासी 45 वर्षीय महिला को 17 सितंबर को कुछ दिक्कत हुई। उसे जींद के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां तबीयत बिगड़ती देख उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला को मधुमेह, रक्तचाप व सांस लेने में दिक्कत थी। महिला के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए नगरपालिका व स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की गई। पालिका के अकाउंटेंट पवन शर्मा, उप सफाई निरीक्षक संदीप, रामनिवास, सतीश व मंगल और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमपीएचडब्ल्यू राकेश इस दौरान मौजूद रहे। एंबुलेंस के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव महिला के शव को सफीदों शहर स्थित श्मशान घाट में लाया गया। यहां पर पालिका कर्मचारियों ने पीपीई कीट पहनकर महिला का कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया। वहीं शुक्रवार को जिले में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि शुक्रवार को 142 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सभी को घर पर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed