फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A 100-kund havan (fire ritual) was organized at Pandu-Pindara Park, where people took an oath to refrain from drug use.

Jind News: पांडु-पिंडारा पार्क में 100 कुंडीय हवन का आयोजन, लोगों ने नशा न करने की शपथ ली

Wed, 28 Jan 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A 100-kund havan (fire ritual) was organized at Pandu-Pindara Park, where people took an oath to refrain from drug use.
28जेएनडी29: पिंडारा गांव में आयोजित कार्यक्रम में अति​थियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य रजनी
जींद। हरियाणा में नो नशा नेशन अभियान के तहत पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की ओर से पांडु-पिंडारा पार्क में 100 कुंडीय हवन का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य रजनी यादव की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तोर पर चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, सिविल थाना प्रभारी पूजा, महिला थाना प्रभारी मोनिका ने शिकरत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर गांव के सरपंच कुलदीप ने शिरक्त की। इस दौरान सामाजिक संगठनों से जूड़े लोगों ने नशा न करने की शपथ ली और समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सरपंच कुलदीप ने कहा कि डीएवी संस्था सदैव शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, वेदों एवं परंपराओं के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध रही है। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप ने कहा कि यह 100 कुंडीय हवन समाज को नशा-मुक्ति के प्रति जागरूक करने और राष्ट्र को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी यादव ने कहा कि हवन जैसे वैदिक अनुष्ठान विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर डीडीओ नहेनी देवी, पिंडारा तीर्थ कमेटी सदस्य रणधीर मलिक, कृष्ण शास्त्री व राममेहर जागलान, माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र सिंह व सुशीला देवी मौजूद रही।

28जेएनडी29: पिंडारा गांव में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य रजनी

28जेएनडी29: पिंडारा गांव में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य रजनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed