फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   94 players showed their strength for the district youth basketball team.

Jind News: जिला यूथ बास्केटबॉल टीम के लिए 94 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 04 Sep 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
94 players showed their strength for the district youth basketball team.
04जेएनडी28: छोटूराम किसान महाविद्यालय में शुक्रवार को जिला यूथ बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए दम
जींद। छोटूराम किसान महाविद्यालय जींद में शुक्रवार को जिला यूथ बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए लड़के और लड़कियों के वर्ग में ट्रायल आयोजित किए गए। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में जिलेभर से खिलाड़ियों ने पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल में लड़कों के वर्ग में 64 और लड़कियों के वर्ग में 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने दोनों वर्गों में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ी अब जिला जींद की यूथ बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन जींद के प्रधान एवं छोटूराम किसान महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजपाल ढांडा ने बताया कि चयनित दोनों टीमें 11 से 13 सितंबर 2026 तक गांव बराही बहादुरगढ़, जिला झज्जर में आयोजित होने वाली 39वीं हरियाणा राज्य यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें भाग लेंगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की खेल क्षमता, तकनीक और प्रदर्शन को देखते हुए टीमों का चयन किया गया। डॉ. राजपाल ढांडा ने कहा कि जिले में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed