फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शामलो कलां गांव के जलघर निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप

शामलो कलां गांव के जलघर निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप

Wed, 27 Mar 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
शामलो कलां गांव के जलघर निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप
जलघर निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। शामलो कलां के ग्रामीणों ने गांव में निर्माणाधीन जलघर को बनाने में घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने और पानी स्टोर करने के टैंक का लेवल ठीक नहीं होने का आरोप लगाया है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
जानकारी के लिए शामलो कलां गांव के लोगों को पेयजल मुहैया करवाने के लिए 50 लाख रुपये की लागत से जलघर को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत जलघर में दो टैंक, तीन फिल्टर, एक क्लीनर और पानी जमा करने का एक एकड़ में बड़ा टैंक बनाया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि निमार्ण कार्य में हाई लेवल टैंक, फिल्टर, क्लीनर का लेवल सही नहीं किया गया। इसके चलते पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाएगा। साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई है। इसके कारण ही पानी के लिए डाली गई पाइप लीक हो रही है। पंचायत ने लेवल ठीक नहीं होने और घटिया सामग्री प्रयोग करने पर निर्माण कार्य कई बार रुकवाया भी मगर अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा पेयजल संकट को दूर करने के लिए दिए गए 50 रुपये लाख किसी काम के नहीं आए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि टैंकों को तोड़कर दोबारा से लेबल सही किया जाये। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मामले की जांच कर पूरा काम ठीक प्रकार से नहीं करवाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सही नहीं है टैंक का लेवल
दो हाई वेलल के टैंक करीब तीन फुट ऊंचे बनाने चाहिए थे और पानी साफ करने के तीन फिल्टर भी तीन या चार फुट ऊंचे होने चाहिए थे। क्लीनर वाटर टैंक भी जमीन के नीचे बना दिया गया। यह भी करीब तीन फुट ऊंचा होना चाहिए था। जिस क्लीनर टैंक की मरम्मत की गई उसका लेवल भी काफी नीचे है। लेवल ठीक नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पाइप लाइन पानी छोड़ते ही लीक हो गई। इससे पूरे निर्माण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई लेवल, क्लीनर टैंक और फिल्टर टैंक का लेवल तय जेई मुकेश ने किया था। अब उसका तबादला हो गया है। मैंने तो बाद में कार्यभार संभाला है। पाइप लीकेज ठीक करने के लिए ठेकेदार को बोल दिया गया है।

मनोज, जेई जलापूर्ति विभाग।
ठेकेदार ने जलघर में टैंकों का लेवल सही नहीं किया है। लेवल ठीक नहीं होने के कारण गांव में पानी नहीं पहुंच पाएगा। टैंकों के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई है। कई बार पंचायत ने निर्माण कार्य को रुकवाया, मगर ठेकेदार ने घटिया सामग्री ही लगाई। लेवल के बारे में जेई से कहा गया था, मगर पंचायत की नहीं सुनी। लेवल को ठीक करने और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने की जांच की जानी चाहिए।
स्नेह लता, सरपंच शामलो कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed