फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अभय सिंह चौटाला ने 1

अभय सिंह चौटाला ने 1

Fri, 10 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अभय सिंह चौटाला ने 1
अभय चौटाला ने किया 18 को हरियाणा बंद का एलान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद की जाट धर्मशाला में एसवाईएल नहर की खुदाई को लेकर प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने जेल भरो आंदोलन के बाद अब 18 अगस्त को प्रदेश बंद का एलान करते हुए व्यापारी वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त के बंद से भाजपा और कांग्रेस घबराई हुई है। यह बंद सरकार की नींव को हिलाने का काम करेगा।
अभय ने इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं को कहा कि अगर भाजपा ने स्व. चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस तक नहर की खुदाई शुरू नहीं की तो इनेलो दिल्ली के जंतर मंतर पर लाखों की संख्या में प्रदेश के किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नहर की खुदाई और प्रदेश के किसानों को उनके हक का पानी देने का फैसला 10 नवंबर 2016 को सुप्रीम कोर्ट की सांविधानिक पीठ ने हरियाणा सरकार को दिया था। इसके बावजूद आज तक भी नहर पर भाजपा ने काम शुरू नहीं किया। इससे साफ है कि भाजपा सरकार को प्रदेश के किसानों के हित से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा ने किसानों को भूखे मरने की कगार पर छोड़ा हुआ है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सरकार की पोल खोलने का काम करे और इनेलो की पांच घोषणाओं से लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि इनेलो बसपा की सरकार बनने पर गरीब, कमेरे, छोटे दुकानदार व किसान का कर्ज माफ किया जाएगा, 2500 रुपये बुढ़ापा पेंशन, हर घर में एक रोजगार, गरीब कन्या की शादी में पांच लाख रुपये कन्यादान, बेरोजगार को 15 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत ने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है तभी से लगातार महंगाई बढ़ रही है। इससे प्रदेश में किसान और गरीब को गुजारा करना मुश्किल हो गया है। भाजपा ने सत्ता संभालते ही भाजपा ने जनविरोधी फैसले लेने शुरू कर दिए थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले से देश में अफरातफरी का माहौल बना, इसमें 80 से ज्यादा लोगों की जाने गईं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। इसके कारण छोटी-छोटी बच्चियों के साथ आए दिन रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। इनको रोकने के लिए सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। इनेलो बसपा इसका पुरजोर विरोध करती है। इन जनसमस्याओं के विरोध में 18 अगस्त को प्रदेश बंद कर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत, जिला प्रधान कृष्ण राठी, बसपा जिला प्रधान मास्टर जिले सिंह कश्यप, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, पिरथी नंबरदार, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सुमेर जांगड़ा, वेद सिंह मुंडे, जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण ढांडा, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, प्रदीप गिल, दयानंद कुंडू, हलका प्रधान भूपेंद्र जुलानी, सुदेश चोपड़ा, बिल्लू पेंगा, जोगेंद्र रेढू, राजकुमार रेढू, सत्यवान मांडी, नरेश गौतम, कृष्ण फौजी, देशराज माटा, हरीश अरोड़ा, अशोक गोयल, बलवंत जोगी, कैप्टन रणधीर चहल, बिजेंद्र रेढू, बलराज नायक, हरिकेश नायक, राममेहर दनौदा, सुमित्रा देवी, अनुराग खटकड़, बिट्टू नैन, ईश्वर उचाना, सतीश छाछिया, रणधीर घोघड़ियां, राजेश सिंघाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed