{"_id":"5b4b94284f1c1b44748b4e66","slug":"91531679784-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ का हूनर हो तो कोई व्यक्ति बेरोजगार नहीं रह सकता : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ का हूनर हो तो कोई व्यक्ति बेरोजगार नहीं रह सकता : एडीसी
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के मौके पर जिलेभर की सभी सात सरकारी आईटीआई और 22 निजी प्रशिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और युवाओं को अपने हाथ के हुनर को निखारने का संदेश दिया। रैली को हरी झंडी दिखाते हुए एडीसी विक्रम ने कहा कि जिस युवा के पास हाथ का हुनर हो, वह बेरोजगार नहीं रह सकता। इस मौके पर गारमेंट से संबंधित प्रोजेक्ट प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया। इसमें डूमरखां की आईटीआई को पहला, जींद की राजकीय आईटीआई को दूसर व जुलाना की राजकीय आईटीआई को तीसरा स्थान मिला।
एडीसी ने कहा कि प्रत्येक युवा को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि वह हुनर मंद होकर राष्ट्र के निमार्ण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। राजकीय आईटीआई जींद के मशीनिष्ट व्यवसाय के छात्र सुनील कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर कौशल विकास प्रतियोगिता-2018 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। पेंटिंग से संबंधित व्यवसायों में जींद की राजकीय आईटीआई को पहला, नरवाना की राजकीय आईटीआई को दूसरा और डूमरखां की राजकीय आईटीआई को तीसरा स्थान मिला। इलेक्ट्रिकल से संबंधित व्यवसायों में जुलाना की श्याम आईटीआई को पहला, ललितखेड़ा आईटीआई को दूसरा तथा राजकीय आईटीआई मुआना को तीसरा स्थान मिला। कारपेंटर से संबंधित व्यवसायों में नरवाना की राजकीय आईटीआई को पहला, जींद की राजकीय आईटीआई को दूसरा स्थान मिला। वेल्डर से संबंधित व्यवसायों में उचाना खुर्द की राजकीय आईटीआई को प्रथम स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में जींद राजकीय आईटीआई की छात्रा पूनम व मंजीत पहले व दूसरे स्थान पर रहे। राजकीय आईटीआई डूमरखां की संतोष तथा राजकीय आईटीआई के दिनेश तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में जींद की आईटीआई के प्राचार्य अनिल गोयल, नरवाना के प्रधानाचार्य रामकु मार सहारण, राजकीय आईटीआई उचाना खुर्द के प्रधानाचार्य वीके बंसल, मुआना के राजेश कुमार, श्याम आईटीआई के मनोज लाठर, जुलाना के अनिल कुमार समेत सभी प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक उपस्थित रहे।