फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ऐतिहासिक रानी तालाब पर लाइट एंड साउंड शो आठ को

ऐतिहासिक रानी तालाब पर लाइट एंड साउंड शो आठ को

Sun, 01 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक रानी तालाब पर लाइट एंड साउंड शो आठ को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद
शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आठ अप्रैल को रानीतालाब पर सृष्टि फाउंडेशन द्वारा लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें पृथ्वी राज चौहान की जिंदगी पर आधारित पृथ्वी राज रासो का चित्रण किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं सृष्टि फाउंडेशन द्वारा अगले एक साल के लिए रानी तालाब पर ही हर माह इस प्रकार के शो करवाने का कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। इसमें पन्नाधाय, लिजवाना का विद्रोह और दुर्योधन वध जैसी कहानियों का प्रदर्शित किया जाएगा।
सृष्टि फाउंडेशन संस्था के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का नाम एक कहानी ‘इतिहास के पन्नों से’ रखा गया है। इसमें दर्शकों को इतिहास से संबंधित एक गौरव गाथा सुनाई व दिखाई जाएगी। सृष्टि फाउंडेशन के इस प्रथम शो में कवि चंद्रवरदाई द्वारा रचित पृथ्वी राज रासो महाकाव्य की गाथा सुनाई जाएगी। इस में अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के संपूर्ण जीवन पर लाइट शो होगा। कार्यक्रम में पृथ्वी राज चौहान के जीवन में आने वाले हर उतार चढ़ाव को दिखाया जाएगा। रानी तालाब की सीढ़ियों पर पहली बार जींद की जनता को यह शो देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रोेजेक्टर के द्वारा पृथ्वी राज चौहान की जीवन गाथा का बखान होगा।
विज्ञापन


मंदिर के पुल पर लगेगी छह फुट की स्क्रिन
कार्यक्रम के लिए तालाब के बीच में बने मंदिर के रास्ते पर छह गुणा छह फुट की स्क्रिन लगाई जाएगी। दर्शकों के लिए रानी तालाब की सीढ़ियों और फुटपाथ पर जगह बनाई जाएगी। करीब डेढ़ घंटे के इस कार्यक्रम का लोग लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद को मिलेगी नई पहचान
इन कार्यक्रमों की कड़ी में आने वाले दिनों में जींद की ऐतिहासिक घटना लिजवाना के विद्रोह को भी दिखाया जाएगा। इस घटना का इतिहास में सामान्यतौर पर जिक्र नहीं आता है। गौरतलब है कि जींद रियासत के राजा द्वारा कर वसूली के विरोध में लिजवाना कलां गांव के लोगों ने विद्रोह कर दिया था। यही नहीं कर वसूलने गए रियासत के तहसीलदार का सिर कलम कर राजा को भेज दिया था। वहीं ईक्कस गांव के धार्मिक महत्व दुर्योधन वध को भी दिखाया जाएगा। मान्यता है कि यहां 21 दिन तक दुर्योधन तड़पता रहा था। इसके कारण ही गांव का नाम ईक्कस पड़ा है।


जींद में इस प्रकार के कार्यक्रम की पहल की जा रही है। इसको लेकर मीटिंग कर संस्था के पदाधिकारियों ने योजना बनाई है। संस्था पदाधिकारियों नितिन सिंगला, अनिल सिंघल, डॉ. प्रियदर्शी, अजय गोयल, सिल्की बंसल, शालू शर्मा, प्रोमिला गर्ग, डॉ. परमिंद्र कौर, सुनील गर्ग, विनोद गोयल, प्रमोद बंसल, राहुल पूनिया, अनिल मंगला, सुरेंद्र गर्ग, रोहित बंसल को अलग-अलग ड्यूटियां बांटी गई हैं।
डॉ. विवेक सिंगला, सदस्य, सृष्टि फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed