{"_id":"5aa578dc4f1c1bbb758b4ef0","slug":"91520793820-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री, विधायक ने किया 23 करोड़ 20 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री, विधायक ने किया 23 करोड़ 20 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास, शिक्षा की तरफ तेजी से हम बढ़ रहे है। शिक्षा के मामले में पिछड़े हमारे क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय बनने के बाद शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। शिक्षा का अभाव है कि हमारे बच्चे चपरासी, सिपाही लगते है। शिक्षा का स्तर बढ़ेगा तो हमारे बच्चे भी बड़े अधिकारी बनेंगे। ग्राम स्तर पर खिलाड़ियों को खेलों की सुविधाएं भी मुहैय्या करवाई जा रही है। साढ़े तीन साल के शासन में 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विकास पर खर्च हो चुकी है। वे बुडायन गांव में केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग निर्माण का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस मौके पर विधायक प्रेमलता भी मौजूद रही।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की बिल्डिंग निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च होगी। पंद्रह महीने में इसकी बिल्डिंग तैयार होगी। इसकी बिल्डिंग दो मंजिला होगी। जिले में पहला केंद्रीय विद्यालय हमने बुडायन में मंजूर करवाया क्योंकि शिक्षा के मामले में बीती सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। विधायक प्रेमलता ने कहा कि बुडायन में केंद्रीय विद्यालय के साथ-साथ अलेवा में राजकीय कॉलेज, पेगां में ड्राइविंग स्कूल का निर्माण होगा। महिला कॉलेज का निर्माण भी हलके में करवाया जाएगा। बीते पंद्रह साल से शिक्षा के मामले में सरकारों ने हलके को पीछे रखा। आज हमारा क्षेत्र शिक्षा, विकास में तेजी से चल रहा है। हलके का पिछड़ापन भाजपा के शासनकाल में दूर हुआ है।
रेलवे फाटक के पास सवा करोड़ की लागत से बनने वाले अंडर पास का शिलान्यास करने के बाद केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि लितानी रोड पर रेलवे फाटक बंद होने से जाम की समस्या से वाहन चालक परेशान रहते है। हमने कोशिश की फाटक से कुछ दूर जो झरना पूल है वहां अंडर पास बने, लेकिन रेलवे इंजीनियरों ने वहां अंडर पास बनाने में असमर्थता जताई। यहां पर जो अंडर पास बनेगा उसे किसी की दुकान को नुकसान नहीं होगा। अंडर पास के दोनों तरफ दस-दस फीट की सड़क का निर्माण भी करवाया जाएगा। पूरे दिन में 12 घंटे के करीब फाटक गाडिय़ों के अप-डाउन से बंद रहती है। उन्होंने कहा कि रेलवे प्लेटफार्म से रेलवे माल गोदाम तक फुट ब्रिज के बढ़ाने पर रेलवे विभाग 70 लाख रुपये खर्च करेगा। यह कार्य तीन से चार महीने तक पूरा हो जाएगा। उचाना को मॉडर्न शहर बनाया जाएगा। उचाना कलां में पशु अस्पताल के पास, नगर पालिका के पुराने भवन की जगह शॉपिंग कांप्लेक्स, पीडब्लूडी रेस्ट हाउस की पुरानी बिल्डिंग की जगह नया भवन का निर्माण होगा। नगर पालिका में जो पद रिक्त है उन पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सरकार से बात की है। विकास को लेकर धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर रेलवे डीएम आरएन सिंह, डीएसईसी विजेंद्र सिंह, सीनियर डीईएन सुमित सिंह, केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम डीसी एसएस रावत, सीजे पसिरजा, सुरेंद्रपाल एडवोकेट, बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन श्योकंद, नपा चेयरपर्सन राजेश कुमारी, रणधीर पांचाल, हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, सुरेंद्र गर्ग, मा. लक्ष्मण, जिले सिंह राणा, कुलबीर चहल, विरेंद्र करसिंधु, कपिल श्योकंद, जितेंद्र श्योकंद, पवन ग्रोवर, गुरनाम पालवां, सतपाल शर्मा, सतनाम मखंड, शंकर बुडायन, अनूप श्योकंद, रमेश श्योकंद, विकास श्योकंद, विद्या सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
11जेएनडी 01 : नारियल फोड़ कर भूमि पूजन करते हुए।
11जेएनडी 02 : रेलवे फाटक के पास आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
---------------------
अंडर पास निर्माण के विरोध में दुकानदारों ने बंद किया बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। लितानी रोड रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडर पास निर्माण के विरोध में बाजार को बंद करके अपना रोष प्रकट किया। दुकानदारों द्वारा शिलान्यास का विरोध करने के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। भारी संख्या में शिलान्यास कार्यक्रम के आस-पास पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी भी कार्यक्रम के आस-पास लगाई गई। शहर की तरफ फाटक से कुछ दूरी पर दुकानदारों ने धरना दिया। केंद्र, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंडर पास निर्माण को दुकानदारों के रोजगारों को छिन्ने वाले बताया। दुकानदारों ने प्रस्तावित अंडर पास को फाटक से कुछ दूर पर झरना पूल की तरफ बनाने की मांग की।
रामफल, बलबीर, वेद प्रकाश, सुशील ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि झरना पूल की तरफ अंडर पास बन सकता है लेकिन रेलवे विभाग के अधिकारी इसमें ज्यादा टाइम लगने की बात कह रहे है। टाइम लगने से अगर दुकानदारों की दुकानें, रोजगार बचता है तो झरना पूल पर अंडर पास यू आकार में बनाना चाहिए। यहां पर 500 के करीब परिवार अंडर पास के निर्माण से प्रभावित होंगे। अंडर पास निर्माण को यहां से रद्द नहीं किया गया तो वो अपने परिवारों के साथ धरना देंगे।