फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्कूल का किया मुआयना

स्कूल का किया मुआयना

Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्कूल का किया मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना।
डीसी अमित खत्री ने वीरवार सुबह धमतान साहिब गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का मुआयना किया। यहां उन्होंने बच्चों के साथ मिड-डे मिल चखा और क्वालिटी को परखा। उन्होंने मिड डे मील के भोजन को साफ सुथरा और पौष्टिक बनाने पर जोर दिया। सफाई के अलावा बर्तनों को ढक कर रखने और धूल मिट्टी से बचाने के निर्देश दिए।

समय-समय पर स्कूल स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारी व पंचायत के सदस्य को मिड-डे मील खाकर भोजन की गुणवत्ता परखने और कमी पाए जाने पर दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने इससे पहले पूरे स्कूल भवन का निरीक्षण किया। साइंस लैब, एजुसेट रूम, कंप्यूटर रूम व लाइब्रेरी का मुआयना किया और प्रबंधन को आवश्यक सुविधाओं के रखरखाव के निर्देश दिए। डीसी ने 11वीं कक्षा में छात्राओं को स्वयं अध्यापक बनकर अध्ययन प्रक्रिया भी जांची और कंप्यूटर शिक्षा व एजुसेट प्रणाली से संबंधित बच्चों से प्रश्न पूछे। डीसी ने स्कूल में बिजली, सफाई, पेयजल व लड़के व लड़कियों के लिए अलग अलग बने शौचालयों पर संतोष जाहिर किया। इससे पूर्व उपायुक्त ने गांव के गुरुद्वारा में गुरू ग्रंथ के सामने माथा टेका और गुरुवाणी सुनी। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. किरण सिंह, प्राचार्य ओमप्रकाश नैन, सरपंच जयपाल सिंह, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश जांगड़ा, बीडीपीओ राजेश टिवाणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed