फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रस्तावित लीड

प्रस्तावित लीड

Thu, 28 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित लीड
एक साल बाद भी अधर में लटका पुराने किले पर पार्क का काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के पुराने किले की करीब चार एकड़ जमीन पर नगर परिषद द्वारा बनाए जाने वाले पार्क की योजना एक साल बाद भी अधर में लटक रही है। इसका कारण है नगर परिषद द्वारा इस योजना में बदलाव करना। अब नगर परिषद पार्क के डिजाइन से लेकर इसके निर्माण का सारा काम निजी एजेंसी से करवाएगा।
एक साल पहले नगर परिषद ने पुराने किले की जमीन (दड़े) पर पार्क बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए राशि और डिजाइन सब कुछ निर्धारित कर दिया गया। लेकिन अब अधिकारियों ने योजना को बदल दिया है। ऐसे में लोगों को पार्क के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। पहले इस पार्क के लिए एक करोड़ रुपये की योजना बनाई गई थी। नगर परिषद की इस योजना से पुराने किले की जमीन का विराना दूर होने की उम्मीद बंधी थी, लेकिन इसमें हो रही देरी से एक बार फिर इस पर प्रश्न चिन्ह लगा गया हैं। दरअसल पुराने शहर की हदें जींद रियासत के समय में पुराने किले के इर्दगिर्द ही होती थी। पुराने हिसाब से बसे शहर के इस हिस्से में पार्क की सुविधा से लोग महरूम हैं। लोगों को यह सुविधा देने के लिए नगर परिषद ने यहां करीब चार एकड़ में भव्य पार्क बनाने की योजना बनाई है, लेकिन एक साल बाद भी यह पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



पहले यह बनी थी पार्क की योजना
चार एकड़ में बनने वाले पार्क में नगर परिषद ने रेस्टोरेंट से लेकर आधुनिक बिजली चालित झूले लगाने की भी योजना बनाई थी। यहां बनने वाले दो मंजिला भवन के भूतल पर शानदार रेस्टोरेंट और प्रथम तल पर बिजली चालित आधुनिक झूले लगाए जाने थे। वहीं दूसरे तल पर लोगों के मनोरंजन के लिए अन्य सुविधाएं मुहैया करवानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किले की जमीन पर कब्जा बड़ी चुनौती
किले की इस जमीन को आसपास के लोगों के कब्जे से बचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती हो रही है। हालांकि पार्क की योजना के बाद इस जमीन पर चारदीवार बनाई गई है, लेकिन भी यहां कुछ लोग भैंस बांधते हैं। पहले भी यहां कब्जे हटवाने के लिए नगर परिषद को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। किले की आधी से अधिक जमीन पर कब्जा हो चुका है।


लंबा हो रहा है इंतजार
यह क्षेत्र पार्क जैसी सुविधा से महरूम है। ऐसे में यहां पार्क बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी, लेकिन पिछले एक साल से यहां रूक-रूक कर काम होता है। इससे इंतजार काफी लंबा हो रहा है।
दीपक, कानूगोह मोहल्ला निवासी

लोगों को मिलेगी गंदगी से निजात
किले की जमीन पर लोग गंदगी डाल रहे थे। पार्क के लिए चारदीवार बनने से इससे छुटकारा मिल गया है। अब नगर परिषद को चाहिए कि यहां जल्द से जल्द पार्क बनाए। इससे आसपास के लोगों को काफी लाभ होगा।

फिलहाल किले की खाली जमीन पर लोग गंदगी डाल रहे हैं।
पार्क बनने गुड्डी देवी, कानूनगोह मोहल्ला निवासी


यहां पार्क के लिए पहले योजना बनी थी, लेकिन नगर परिषद यहां भव्य पार्क बनाना चाहता है। इसके लिए तमाम आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। ऐेसे में एजेंसियों से पार्क का डिजाइन और इस्टीमेट की निविदाएं मांगी गई हैं। अगले सप्ताह यह निविदाएं खुलेंगी, जिसके बाद पार्क का निर्माण करवाया जाएगा।
बलराज सिंगला, एमई, नगरपरिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed