फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   90 trees and 41 electricity poles fell due to storm and rain, electricity restored after 7 hours and 40 minutes

Jind News: आंधी और बारिश से 90 पेड़, 41 बिजली पोल गिरे, 7 घंटे 40 मिनट बाद बिजली बहाल

Sun, 20 Apr 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
90 trees and 41 electricity poles fell due to storm and rain, electricity restored after 7 hours and 40 minutes
19जेएनडी15-कैथल रोड पर आंधी में उखड़े पेड़। संवाद
जींद। जिले में आई आंधी और बारिश से शुक्रवार को 90 पेड़ और 41 बिजली के पोल गिर गए। इससे कई जगह बिजली गुल हो गई। वहीं पेड़ गिरने से रास्ते भी बाधित हो गए। कुछ जगह पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। वहीं कई जगह रास्ते भी बंद हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया और फिर आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। सड़क किनारे खड़े पेड़ गिर गए वहीं बिजली के 41 पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें सबसे अधिक उचाना में 21, गढ़ी थाना क्षेत्र में 18 बिजली के पोल हैं। इनके कारण बिजली चली गई। 11 केवी राजकीय महाविद्यालय अलेवा में केबल ब्लास्ट हो गई, जिसके कारण ब्लैक आउट हो गया। फिर 7 घंटे 40 मिनट बाद बिजली बहाल हो पाई। इसके अलावा 132 केवी ओल्ड जींद, 220 केवी जींद, 220 केवी जींद कंडक्टर जलने से बिजली बाधित रही। 132 केवी तलोडा, 33 केवी ऐंचरा कलां, 132 केवी खेड़ी तलोडा में भी कंडक्टर जलने से 2 घंटे बाद बिजली सुचारू हो पाई। इसके अलावा 132 केवी ओल्ड नरवाना, 33 केवी मनोहरपुर, 33 केवीए सेक्टर-9 सफीदों में तेज हवा के कारण ढाई घंटे से ज्यादा समय बिजली ठप रही। 33 केवी अलेवा, 132 केवी जुलाना में भी तेज हवा के कारण तेज हवा के कारण 3 घंटे बिजली बाधित रही। 33 केवी खेड़ा खेमावती, 33 केवी डिडवाड़ा, 33 केवी रिटोली, 33 केवी बेलरखा, 33 केवी सिंघवाल, 33 केवी उचाना, 33 केवी काकड़ोद, 33 केवी सेढ़ा माजरा, 33 केवी खरल में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन




इन गांवों में बिजली हुई बाधित

आंधी और बारिश के कारण जिले के 30 से ज्यादा गांव में बिजली सप्लाई बाधित हुई। इसके कारण कई-कई घंटे बिजली गुल रही। रात के समय लोगों को मच्छरों और गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कई गांव में तो रात 12 बजे के बाद ही बिजली आई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जिला के गांव काकड़ोद, सेढ़ा माजरा, खरल, रिटोली, बेलरखा, सिंघवाल, उचाना, डिडवाड़ा, खेड़ा खेमावती, तलोडा खेड़ी में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार से मौसम खुश्क रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रहेगी वहीं न्यूनतम में कमी आएगी। इसके बाद शनिवार को ही मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

--डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा, जींद

19जेएनडी15-कैथल रोड पर आंधी में उखड़े पेड़। संवाद

19जेएनडी15-कैथल रोड पर आंधी में उखड़े पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed