{"_id":"6835a0c2db507d7890007d4e","slug":"86-year-old-lady-misdeeds-in-julana-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म: आरोपी की उम्र 61 साल, दिनदहाड़े घर में घुसा... कमरे में अकेली सो रही थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
86 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म: आरोपी की उम्र 61 साल, दिनदहाड़े घर में घुसा... कमरे में अकेली सो रही थी महिला
Tue, 27 May 2025 04:54 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 27 May 2025 04:54 PM IST
सार
86 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जुलाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
86 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 86 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जुलाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने 61 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल को दोपहर के समय, जब उसके परिजन घर के अंदर सो रहे थे, वह मकान के बाहर बने कमरे में अकेली थी। उसी दौरान गांव के ही आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन