फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   850 players showed their strength in the first day of trials for selection in the state level sports Maha Kumbh

Jind News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंंभ में चयन के लिए पहले दिन ट्रायल में 850 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 03 Jul 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 03 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
850 players showed their strength in the first day of trials for selection in the state level sports Maha Kumbh
03जेएनडी21-साइकिलिंग ट्रायल में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए जिलास्तर पर दो दिवसीय ट्रायल की शुरुआत वीरवार को हुई। पहले दिन साइकिलिंग और फुटबॉल, स्विमिंग की ट्रालय एकलव्य स्टेडियम जींद में हुई। कबड्डी, कुश्ती फ्री स्टाइल और वालीबॉल की ट्रायल अर्जुन स्टेडियम जींद में हुई। हॉकी और हैंडबॉल की ट्रायल नवदीप स्टेडियम नरवाना में हुई। इसके अलावा नेटबॉल खेल की ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर नंदगढ़ में हुई।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि ट्रायल के दौरान जिले से 341 पुरुष और 334 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। पहले दिन हुई ट्रायल के लिए विभिन्न खेल में लगभग 850 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसमें से फु टबॉल में 70 खिलाड़ियों ने, वाॅलीबॉल में 25 लड़के और 80 लड़कियां, कबड्डी में 55 लड़के, हॉकी में 40 लड़के, 35 लड़कियां, साइकिलिंग में 19 लड़के और 13 लड़कियां, स्विमिंग में 175 लड़के और 65 लड़कियों ने अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

हैंडबॉल में 50 लड़के, 40 लड़कियां, नेटबॉल में 30 लड़के, 35 लड़कियां, कुश्ती फ्री स्टाइल में 44 लड़के, 16 लड़कियां, वेट लिफ्टिंग में 19 लड़के, 13 लड़कियां और खो-खो में लगभग 25 लड़के और 25 लड़कियों ने भाग लिया। जबकि चार जुलाई को आर्चरी, बैडमिंटन, रोइंग और शूटिंग जैसे खेल का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में 11 जुलाई से 13 जुलाई तक और 15 से 17 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें आर्चरी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फेंसिंग, हॉकी सहित 26 तरह के खेल शामिल हैं। जींद जिले में 15 से 17 जुलाई तक दूसरे चरण के तहत कुश्ती फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन और रोइंग की खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें महिला और पुरुष खिलाड़ी अलग-अलग कैटेगरी में अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed