फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   83 centers made for 10th and 12th class examination

जींद: 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए बनाए 83 केंद्र

Thu, 16 Feb 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 16 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
83 centers made for 10th and 12th class examination
जींद। सीबीएसई की दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो गई, जबकि हरियाणा बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीबीएसई की परीक्षा में जिले के 8431 विद्यार्थी भाग लेंगे, जबकि हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग साढ़े 28 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने बुधवार को बैठक करके छापा मार दल का गठन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला को ऑर्डिनेटर डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि सीबीएसई परीक्षा के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सफीदों में तीन, नरवाना में दो, उचाना में एक, जुलाना में एक तथा जींद में नौ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 67 स्कूलों के 8431 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। दसवीं कक्षा में 4357 तथा 12वीं कक्षा में 4074 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिला स्तर पर कंट्रोल केंद्र डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाया गया है। नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में 14 हजार विद्यार्थी, जबकि दसवीं कक्षा में साढ़े 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 25 मार्च तक तथा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 मार्च तक होंगी। जिले में बनाए गए 83 परीक्षा केंद्रों में से जींद में 37 केंद्र हैं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना में दो परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील हैं, जबकि जिले में छह केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। नरवाना में 16, उचाना में 16 और सफीदों में दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाट में दो परीक्षा केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सीबीएसई की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो चुकी हैं, जबकि हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के लिए सभी प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के अलग से इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा जांच दलों का गठन किया जा रहा है। 12 जांच दल बनाए जाएंगे, जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। -रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed