{"_id":"5c33a884bdec2256d9677da3","slug":"81546889348-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्सस के तहल लगे कर्मचारियों को हटाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्सस के तहल लगे कर्मचारियों को हटाने का विरोध
विज्ञापन
हटाए गए आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले के नागरिक अस्पतालों में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों को हटाने के विरोध सोमवार को प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। प्रधान सतीश ने बताया कि पिछले एक साल आउटसोर्स पर लगे कर्मचारी काम रहे है और एक जनवरी को ठेकेदार बदलने के बाद नए ठेकेदार ने आते ही पुराने आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों को हटया दिया। कहा कि नरवाना, उचाना, सफीदों, कंडेला, उझाना, कालवन व जुलाना में आउटसोर्स पर काम कर रहे थे प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से मांग है कि पुराने कर्मचारियों को ही रखा जाए, नहीं तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
प्रधान सतीश ने बताया कि आउटसोर्स पर लगे सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो गए है। 31 दिसंबर को पुराने ठेकेदार का समय समाप्त हो गया और नए एक जनवरी को नए ठेकेदार ने पुराने कर्मचारियों को हटा दिया और अपने चहेतों को लगा रहा है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द पुराने आउटसोर्स कर्मचारियों को वापस काम पर लिया जाए, नहीं तो जिले के सभी कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सफीदों से राजेश, जयबीर, जुलाना से नसीब, शेर सिंह, नरवाना से दीपक, सुखबीर, आशु, जसमेर, फकीर व श्याम ने प्रदर्शन में भाग लिया।