{"_id":"5b5a13884f1c1b6f668b5962","slug":"81532629896-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के साथ बलात्कार करने के दोषी को सुनाई 10 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के साथ बलात्कार करने के दोषी को सुनाई 10 साल की कैद
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 10 साल कैद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अदालत ने एक छात्रा के साथ बलात्कार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक युवक को दोषी करार देते हुए उसे दस वर्ष की कैद और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला दो वर्ष से अदालत में विचाराधीन था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी छात्रा ने 17 जून 2016 को पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसके साथ अर्बन एस्टेट निवासी निपुण ने रेप किया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली थी। फोटो को इंटरनेट पर डालने की बात कहकर उसे बुलाता और उसके साथ रेप करता था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार को अदालत ने निपुण को दोषी करार देते हुए दस वर्ष की कैद और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।