{"_id":"5b12e3a54f1c1baa6e8b5f89","slug":"81527964581-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सभी व्यायामशालाओं को जल्द मिलेंगे योगा ट्रेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सभी व्यायामशालाओं को जल्द मिलेंगे योगा ट्रेनर
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में खोली गई सभी व्यायामशालाओं को जल्द ही योगा ट्रेनर मिलेंगे। इस समय 21 में से 13 व्यायामशालाओं में ही योगा ट्रेनर उपलब्ध हैं। बाकी व्यायामशालाएं बिना योगा ट्रेनर के चल रही हैं। खेल विभाग ने 40 योगा ट्रेनरों के लिए आवेदन मांगे थी, जो जल्द ही शॉर्ट लिस्ट करके व्यायामशालाओं में नियुक्त किए जाएंगे। पूरे प्रदेश में इन व्यायामशालाओं का सीएम मनोहर लाल ने पांच मई को एक साथ उद्घाटन किया था।
लोगों को स्वस्थ रखने के लिए सीएम ने प्रदेशभर में एक हजार से अधिक व्यायामशालाएं खोलने की घोषणा की थी। इसके तहत जींद जिले में 5 मई को 21 व्यायामशालाएं खोली गईं। उस समय व्यायामशालाओं में खेल विभाग ने 14 योगा ट्रेनरों की नियुक्ति की थी। बाकी सात व्यायामशालाओं में जल्द नियुक्ति होनी थी। अब तक इनमें खेल विभाग के कोच सेवाएं दे रहे थे। इससे खेल विभाग के अन्य कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस व्यायामशालाओं में खेल विभाग की तरफ से जिम का सामान भी उपलब्ध करवाया है। व्यायामशालों की खास बात यह है कि इनमें यदि कोई स्थानीय व्यक्ति युवाओं को कुश्ती के गुर सिखाने के लिए अखाड़ा भी चलाना चाहेगा तो चला सकता है। खेल विभाग इसकी मंजूरी देगा। 14 योगा ट्रेनरों में से एक योगा ट्रेनर की कोच के पद पर नियुक्ति हो गई थी। इस कारण आठ व्यायामशालाओं में योगा ट्रेनरों की जगह खाली हो गई। अब खेल विभाग ने इसके लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई थी।
पांच घंटे चल रही योगा की कक्षाएं
इन व्यायामशालाओं में योग के लिए सुबह दो घंटे व शाम को तीन घंटे का समय निर्धारित है। योगा ट्रेनर पहले भी योगाभ्यास करवा रहे थे लेकिन उनके लिए कोई निश्चित स्थान नहीं था। अब सरकार ने व्यवस्था की है कि इन व्यायामशालाओं में ही योगा करवाया जाएगा ताकि काफी लोग एक साथ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
जिले में इन स्थानों पर चल रहीं व्यायामशालाएं
जिले में 21 स्थानों पर व्यायामशालाएं चल रही हैं। इनमें गांव निडाना, झांझ कलां, रुपगढ़, बड़ौदी, ईंटल कलां, पोली, राजगढ़, शामलो खुर्द, बेलरखां, धरौदी, भंभेवा, रामनगर, छात्तर, खेड़ी मसानिया, मखंड, खेड़ी सफा, दरौली खेड़ा, गढ़वाली, जैजैवंती, बिटानी व भिड़ताना शामिल हैं।
40 योगा ट्रेनरों की होगी नियुक्ति
इस समय आठ व्यायामशालाओं में योगा ट्रेनरों के पद खाली हैं। योगा ट्रेनरों से आवेदन ले लिए हैं। खेल विभाग 40 योगा ट्रेनरों की नियुक्ति करेगा। इनमें से आठ की नियुक्ति व्यायामशालाओं में की जाएगी। बाकी की नियुक्ति गांवों में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियमों में की जाएगी।
-विनोद बाला, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, जींद।