फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   तुलसी के 108 पौधे वितरित कर इसकी महता से करवाया अवगत

तुलसी के 108 पौधे वितरित कर इसकी महता से करवाया अवगत

Wed, 16 May 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
तुलसी के 108 पौधे वितरित कर इसकी महता से करवाया अवगत
तुलसी के 108 पौधे वितरित कर इसकी महता से करवाया अवगत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पटियाला चौक स्थित महावीर मंदिर में मंगलवार को श्री राधे चरण पादुका सेवा समिति के तत्वावधान में तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को तुलसी के 108 पौधे वितरित किए गए और तुलसी की महत्ता से अवगत करवाया।

समिति प्रधान बलदेव राज गिरधर ने श्रद्धालुओं को कहा कि तुलसी को हमारे घरों में देवी का रूप माना जाता है और यह हर प्रकार से पवित्र है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी लगाई जाती है उस घर में भगवान वास करते हैं। तुलसी केवल हमारी आस्था का प्रतीक भर नहीं है। इस पौधे में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में भी इसे महत्वपूर्ण माना गया है। समिति उप प्रधान राजेश, महासचिव विपन आहूजा और सलाहकार मुंशीराम आहूजा ने कहा कि तुलसी के पौधे के कई फायदे हैं। इससे हमें कई रोगों से लड़ने में सहायता मिलती है। तुलसी जुकाम, खांसी, बुखार, सूखा रोग, पसलियों का चलना, निमोनिया, कब्ज और अतिसार सभी रोगों में चमत्कारी रूप से अपना असर दिखाती है। तुलसी पत्र मिला हुआ पानी पीने से कई रोग दूर हो जाते हैं। इसीलिए चरणामृत में तुलसी का पत्ता डाला जाता है। गोसेवा संकीर्तन प्रमुख विक्रम ने कहा कि कई वैज्ञानिक शोध तुलसी में उपस्थित गुणों की पुष्टि करते हैं। इसलिए तुलसी का पौधा हर घर में लगाया जाए, समिति इसी को लेकर कार्यरत है। इस अवसर पर खरैंतीलाल, विरेंद्र गिरधर, जितेंद्र, रवि, प्रिंस, हैप्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed