फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बीएसएनएल 68 गांवों में देगा वाईफाई सुविधा, हर महीने चार जीबी डॉटा मुफ्त कर सकते हैं प्रयोग

बीएसएनएल 68 गांवों में देगा वाईफाई सुविधा, हर महीने चार जीबी डॉटा मुफ्त कर सकते हैं प्रयोग

Wed, 14 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल 68 गांवों में देगा वाईफाई सुविधा, हर महीने चार जीबी डॉटा मुफ्त कर सकते हैं प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गांवों को डिजिटल मुहिम से जोड़ने के लिए बीएसएनएल जिला के 68 गांवों में वाईफाई हॉट स्पॉट की सुविधा उपलब्ध करवाएगा। फिलहाल 20 गांवों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

हांसी रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में निगम के महाप्रबंधक कप्तान सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जींद जिले के सुदकैन कलां, घोघडिय़ां, ढाठरथ, निम्नाबाद, शामलो कलां, गढ़वाली, डाहौला, इंटलकलां, बीबीपुर, लोहचब, कंडेला, अलेवा, रामराये, खरकरामजी, रधाना, मुआना, नंदगढ़, गढ़ी, सच्चा खेड़ा व अमरगढ़ गांवों में वाईफाई हॉट स्पॉट की सुविधा दी जा रही हैं। यह सेवा दूरभाष केंद्र के नजदीक सीमित दायरे में कार्य करेगी। इसके तहत उपभोक्ता अपने मोबाइल व लैपटॉप पर हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का उपयोग कर सकता है। हारट्रॅान एवं बीएसएनएल द्वारा प्रायोजित फ्री वाई-फाई हॉट स्पॉट जींद शहर में जिला पुस्तकालय, बस स्टैंड, गवर्नमेंट कॉलेज, प्रियदर्शनी महिला कालेज और नागरिक अस्पताल जींद में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जींद जिले में सभी बीटीएस जल्द ही फोर-जी में अपग्रेड किए जा रहे हैं। इससे आने वाले समय में सभी उपभोक्ताओं को डाटा की अच्छी स्पीड मिलेगी।
विज्ञापन


13जेनडी19: पत्रकारों से बातचीत करते बीएसएनएल के महाप्रबंधक कप्तान सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed