फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   टिटोली की टीम को हराया

टिटोली की टीम को हराया

Wed, 22 Nov 2017 06:54 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
टिटोली की टीम को हराया
कबड्डी में सिवाहा की टीम ने टिटोली को किया चित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। ग्राम पंचायत गांव पिल्लूखेड़ा के द्वारा दूसरा विशाल सर्कल कबड्डी खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन जोरदार मुकाबले हुए। इन खेलों में सिवाहा के सरपंच वेदपाल भनवाला, धर्मबीर भनवाला, रामफल कुंडू पिल्लूखेड़ा, रणबीर सरपंच भुसलाना, अजमेर कुंडू, महाबीर कुंडू कालवा, पाला राम कुंडू, नारायण दत्त शर्मा और बड़ी तादाद में लोगों ने भाग लिया। सर्कल कबड्डी खेल महाकुंभ के इस खेल में दूसरे दिन कुराड़ की टीम ने खेदड़ की टीम को हराया, दयालपूरा की टीम ने बलबेहड़ा की टीम को हराया। प्री-क्वाटर मैचों में सिवाहा की टीम ने टिटोली की टीम को हराया। बहु अकबर पूर की टीम ने कोथ की टीम को हराया। खरक जाटान की टीम ने समैण की टीम को हराया। छात्तर की टीम ने हाडवा की टीम को हराया। इसके अलावा भी कई मैच खेले गए। कोच श्रीपाल, शमशेर सिंह शेरी, सुरेश बलबेहड़ा, शीला डीपीई, राजेश कैरों, अजय बड़सी, दिलबाग पाई, बलवान खांडा खेड़ी और वीरेंद्र सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। सतपाल बिढाण और सुरेश दलाल ने कमेंट्री की।

इस मौके पर सरपंच राजेश कुमार, कृष्ण कुंडू, शमशेर, राममेहर, सुनहरा सिंह, संदीप कुंडू, प्रवीन कुंडू, विकास भनवाला, दिनेश कुंडू, जयप्रकाश, रूपेश, अनिल कुंडू और सोनू कुंडू के मौजूद रहें।
विज्ञापन


22जेएनडी 05 : कबड्डी में दिखाते हुए खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed