फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित

माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित

Sat, 29 Jul 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के चंदे पर नहीं थमीं रार
विज्ञापन

खापें विवाद से हटी, समिति के पूर्व प्रधान को सौंपा चेक

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के चंदे से बची हुई 3785522 रुपये की राशि पर खाप पंचायतें भी कोई फैसला नहीं कर पाई। अब जिला की खापों ने पूरे विवाद से खुद को अलग करते हुए राशि का चेक जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरभान ढुल को सौंप दिया है।
शुक्रवार को जाट धर्मशाला में इस विवाद को निपटाने के लिए खापों की बैठक नंदगढ़ तपा के प्रधान होशियार सिंह दलाल की अध्यक्षता में हुई। खाप पंचायतें इस विवाद पर तीन मीटिंग कर चुकी हैं। ऐसे में खापों ने ही इस राशि को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई के शिकार लोगों में बांटने का सुझाव दिया था। खाप नेताओं के अनुसार इस मामले में वीरभान ढुल और उनके विरोधी गुट ने खापों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इसके बाद खापों ने इस विवाद से हटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



पैसे का विवाद निपटाने के लिए खापों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बावजूद दोनों ही पक्षों ने खापों का भला-बुरा कहा। ऐसे में खापों ने विवाद से हटते हुए दूसरे गुट द्वारा दिया गया चैक पूर्व जिलाध्यक्ष वीरभान ढुल का सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह रिढाल, प्रधान मजारा खाप।

चेक मिला है
मुझे चैक मिल गया है, लेकिन बैंक खाता खाली है। चेक मिलने की सूचना मिलते ही राशि को निकाल लिया गया है। इस पर शनिवार को योजना बनाई जाएगी।
वीरभान ढुल, पूर्व जिलाध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति।


जाट आरक्षण संघर्ष समिति आज बनाएगी आगे की रणनीति
वहीं जाट आरक्षण पर चल रही प्रक्रिया समीक्षा करने के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति शनिवार को हांसी रोड स्थित निजी होटल में बैठक करेगी। समिति के प्रवक्ता सत्यवान ईक्कस ने बताया कि जिला के पदाधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।


फोटो नंबर
28जेएनडी35: जाट धर्मशाला में मीटिंग करते खापों के नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed