फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, यूनियन ने किया प्रदर्शन

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, यूनियन ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, यूनियन ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गांव बड़ौदा के निकट गेटमैन अंकित वर्मा के जहरीले जीव के काटने के बाद रेलवे अधिकारियों द्वारा कोई सुध नहीं लेने के विरोध में मंगलवार को उत्तर रेलवे मेंस यूनियन ने यूनियन ने जंक्शन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यूनियन के शाखा मंत्री रवि चोपड़ा ने कहा कि रेलवे के गेट पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन अंकित वर्मा को सांप ने काट लिया, जिसके बारे में उसने अपने साथी विनोद को जानकारी दी। विनोद ने इसकी सूचना अपने अधिकारी अश्विनी कुमार जेई को दी, लेकिन अधिकारी ने लापरवाही बररते हुए उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। रात्रि को दूसरे कर्मचारियों ने अंकित को सिविल अस्पताल जींद इलाज के लिए लाए, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। कर्मचारी का हिसार के निजी अस्पताल में आईसीयू में इलाज चल रहा है।
रवि चोपड़ा ने कहा कि हमने एडीइएन रणधीर सिंह ग्राक से मिले और उनको घटना की जानकारी दी। यूनियन ने लापरवाही करने वाले जेई अश्विनी कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों में उनके इस रवैये से रोष है। उन्होंने कहा कि इस बारे में रेलवे मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


जेई अश्विनी कुमार ने कहा कि मुझे रात्रि को घटना की जानकारी दिए जाने की बात झूठी है। मुझे सुबह ही इस बारे में पता चला है। कर्मचारी को जिस भी प्रकार की सहायता की जरूरत है, उसको मुहैया करवाई जा रही है। रेलवे डाक्टर को भी सूचित किया गया। यूनियन वाले जानबूझकर मुझे टारगेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, यूनियन ने किया प्रदर्शन
रेलवे के गेटमैन का सांप से काटने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed