{"_id":"59399e364f1c1bce578b457b","slug":"81496948278-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस्ट रेडर बने अमित का जुलाना में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस्ट रेडर बने अमित का जुलाना में जोरदार स्वागत
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना (जींद)।
पंजाब के जालंधर में हुई जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में अमित ने बेस्ट रेडर के साथ गोल्ड मेडल जीता है। इस खुशी में ग्रामीणों ने जुलाना के मेन बाजार से गांव हथवाला तक खुली जिप्सी में खिलाड़ी की विजय यात्रा निकाली।
दो जून से चार जून तक पंजाब के जालंधर में हुई जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा व पंजाब के अलावा कई राज्यों से कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया था। हथवाला के खिलाड़ी अमित ने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने पंजाब को 33-12 से मात देकर ट्राफी अपने नाम की। अमित ने बेस्ट रेडर का खिताब भी जीता। इस खुशी में ग्रामीण जुलाना के रेलवे स्टेशन पर अमित के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही खिलाड़ी अमित जुलाना पहुंचा तो ढोल नगाड़ों के साथ खुली जिप्सी में गांव हथवाला पहुंचे। यहां भी ग्रामीणों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। अमित ने कहा कि ग्रामीणों ने उनको जो मान सम्मान दिया है, उसे वह कभी नहीं भुला पाएगा। भविष्य में इसी प्रकार अपने गांव और जिले का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर उनके साथ मंदीप, अभिषेक, आशिष, सागर, सौरभ व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
बेस्ट रेडर बने अमित का जुलाना में जोरदार स्वागत
जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीता बेस्ट रेडर का खिताब और गोल्ड मेडल