{"_id":"62604ae77a5d5045470dcb1f","slug":"760-elders-applied-for-age-check-jind-news-rtk644450921","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयु की जांच के लिए 760 बुजुर्गों ने किये आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयु की जांच के लिए 760 बुजुर्गों ने किये आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिन बुजुर्गों के पास आयु का कोई प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें भी पेंशन देने की दिशा में आयु जांच के लिए 28 अप्रैल को कम्यूनिटी सेंटर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में बुजुर्गों की आयु की जांच कर उन्हें प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इसके लिए दस से 20 अप्रैल तक बुजुर्गों से आवेदन मांगे गए थे। अब तक विभाग में सभी विकास खंडों से 760 बुजुर्गों ने आवेदन किया है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से 28 अप्रैल को इन बुजुर्गों की आयु की जांच के लिए एलआईसी के पास स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित शिविर में की जाएगी। इस दौरान चिकित्सक जिन बुजुर्गों की आयु 60 या इससे अधिक पाएंगे, उन्हीं को विभाग की तरफ से पेंशन का लाभ दिया जाएगा। हालांकि कोरोना काल के बाद अब यह दूसरा आयु जांच शिविर लगेगा। इससे पहले मार्च में शिविर लगा था लेकिन इसकी जानकारी नहीं होने से अधिकतर बुजुर्ग नहीं आ सके थे। अब समाज कल्याण विभाग ने पात्र बुजुर्गों की पहचान कर उनको योजना का लाभ देने के लिए प्रचार प्रसार कर यह दूसरा शिविर लगाया है। इस शिविर में पहले की अपेक्षा दो गुना ज्यादा आवेदन समाज कल्याण विभाग को मिले हैं।
समाज कल्याण विभाग कार्यालय में बुजुर्गों के बैठने की जगह कम होने के कारण यह शिविर एलआईसी के पास कम्यूनिटी सेंटर में लगाया जाएगा। यहां पर बैठने के लिए कुर्सियां तथा छांव के लिए पेड़ है जिससे यह स्थान बुजुर्गों के लिए सुविधाजनक है।
विज्ञापन
बाक्स
समाज कल्याण विभाग की तरफ से लगने वाले आयु जांच शिविर के लिए जिन बुजुर्गों ने आवेदन किया है। उनकी आयु की जांच 28 अप्रैल को शिविर में की जाएगी। जो पात्र बुजुर्ग मिलेंगे उनको बुढ़ापा पेंशन का लाभ दिया जाएगा।-सरोज देवी जिला समाज कल्याण अधिकारी जींद।