फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   72 people lodged complaints in the solution camp

Jind News: समाधान शिविर में 72 लोगों ने दर्ज करवाईं शिकायतें

Thu, 04 Jul 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jul 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
72 people lodged complaints in the solution camp
03जेएनडी19-समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद
नरवाना। लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को समाधान शिविर में एसडीएम अनिल कुमार दून ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में समाज के गरीब तबकों एवं आमजन के जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रमों की सार्थकता, अधिकारियों की निष्ठापूर्ण जवाबदेही एवं पारदर्शी कार्यशैली पर निर्भर करती है। एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर में 72 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 25 शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय से संबंधित व अन्य त्रुटियों को दूर करवाने के संबंध में मिली है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित चार आवेदन तथा प्रॉपर्टी आईडी के अंतर्गत तीन, प्रधानमंत्री आवास योजना 15, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना पांच, इंतकाल दो, बिजली से संबंधित एक व अन्य 13 शिकायतें विभिन्न प्रकार के मामलों से संबंधित प्राप्त हुई। एसडीएम ने बताया कि शिविर में प्राप्त होने वाली राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमाबंदी, 100-100 गज के प्लॉट, इंतकाल, अवैध कब्जे से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed