फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   तीन माह की छुट्टी पर गए ऐंचरा कलां गांव के सरपंच पंच बादल सिंह को कार्यभार

तीन माह की छुट्टी पर गए ऐंचरा कलां गांव के सरपंच पंच बादल सिंह को कार्यभार

Thu, 04 Apr 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
तीन माह की छुट्टी पर गए ऐंचरा कलां गांव के सरपंच पंच बादल सिंह को कार्यभार
कार्यवाहक सरपंच चुनने के दौरान हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। ऐंचरा कलां गांव के सरपंच अजमेर सिंह द्वारा बीमारी के चलते तीन माह की छुट्टी लिए जाने पर पंच बादल सिंह को कार्यवाहक सरपंच चुनने के लिए बीडीपीओ जितेंद्र कुमार द्वारा ग्राम पंचायत की विशेष बैठक बुलाई गई। इसमें पंच बादल सिंह को कार्यवाहक पंच चुना गया। वहीं चुनाव के दौरान करीब आधा घंटे तक हंगामा हुआ। इस दौरान पुलिस भी बुलानी पड़ी। बैठक में गांव के कुल 11 पंचों में से 6 पंच उपस्थित रहे। बीडीपीओ द्वारा सभी पंच के नहीं आने से बैठक को स्थगित करके अगली किसी तारीख देने की बात कही गई।
बहुमत केे पंचों व बीडीपीओ जितेंद्र कुमार के बीच इस बात को लेकर बहस हो गई। मामला बढ़ता देख बीडीपीओ द्वारा मौके पर पुलिस को बुलाया गया। करीब आधा घंटा चली बहस के बाद ग्राम सचिव अनिरुद्ध कुमार ने चुनाव का प्रस्ताव रखा। इसमें सभी पंचों ने बादल सिंह पंच को कार्यवाहक सरपंच चुना गया। बीडीपीओ जितेंद्र कुमार द्वारा यह मामला डीसी डॉ. आदित्य दहिया को भेज दिया गया है। सरपंच की बीमारी के चलते पंचों ने बीडीपीओ को कार्यवाहक सरपंच चुनने की मांग की थी। इस पर 25 मार्च को सभी पंचों सहित सरपंच को बुलाया गया। जहां पर सभी पंचों ने सरपंच को अस्वस्थ बताते हुए सर्वसम्मति से कार्यवाहक सरपंच चुनने को कहा था।
विज्ञापन

डीसी की अनुमति के बाद बादल होंगे कार्यवाहक सरपंच
बीडीपीओ बीडीपीओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि गांव के सरपंच अजमेर के बीमार होने के कारण गांव में मीटिंग, ग्राम सभा और विकास कार्य रुक रहे थे। बैठक में मौजूद छह पंचों के कोरम को देखते हुए प्रस्ताव पास किया गया है। सभी पंचों ने बादल सिंह पंच को कार्यवाहक सरपंच बनाने पर सहमती जताई है। यह प्रस्ताव डीसी को भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद बादल सिंह को कार्यवाहक सरपंच नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed