फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बाल कल्याण समिति ने किशोरी को मां से मिलवाया, पिता ने लगाए अपहरण के आरोप

बाल कल्याण समिति ने किशोरी को मां से मिलवाया, पिता ने लगाए अपहरण के आरोप

Wed, 03 Apr 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति ने किशोरी को मां से मिलवाया, पिता ने लगाए अपहरण के आरोप
बेटी के अपहरण का आरोप लगा लघु सचिवालय में पिता ने किया बवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लघु सचिवालय में डीसी ऑफिस के बाहर जमकर बवाल काटा। व्यक्ति ने आरोप लगाए कि एक बोलेरो गाड़ी में उसकी 14 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया गया है। वह गाड़ी का पीछा करते हुए आया है और वह गाड़ी लघु सचिवालय में पहुंची है। इस मामले में पता चला कि किशोरी की मां की शिकायत पर जिला बाल कल्याण समिति बच्ची को उससे मिलवाया है। इस दौरान हंगामा करने वाले व्यक्ति ने एक राजनीतिक दल व उसके कुछ नेताओं के साथ-साथ कुछ पुलिस कर्मचारियों पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने उसके परिवार को बर्बाद किया है। व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी को हिसार में रखा गया है, जहां वेश्यावृत्ति का काम होता है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को भी इसी काम में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है।
करीब साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति बाइक पर डीसी ऑफिस के बाहर आया और जोर-जोर से चिल्लाकर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाता रहा। देखते ही देखते यहां लोगों का जमावड़ा लग गया और लोग व्यक्ति की वीडियो बनाने लगे। हंगामा कर रहे व्यक्ति ने कहा कि उसकी बेटी को वह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के पास से लाया था। इस पर उसके घर से बेटी का अपहरण कर लिया गया है। जिस समय यह हंगामा हो रहा था, तभी हिसार रेंज के कमिश्नर विनय सिंह भी यहां से निकल रहे थे। व्यक्ति ने उनको अपनी बात बताई। पूरी बात सुनकर उन्होंने कहा कि नाबालिग मां के साथ रह सकती है और इसमें कोई क्या कर सकता है। इसके बार व्यक्ति ने लघु सचिवालय के बाहर गोहना रोड पर भी हंगामा किया।
विज्ञापन

29 मार्च को भी गांव में गई थी बाल कल्याण समिति की टीम
इस मामले में 29 मार्च को भी जिला बाल कल्याण समिति की टीम गांव में गई थी। दरअसल महिला ने कहा था कि 20 मार्च को उसका ससुर व कुछ अन्य लोग हिसार जाकर किशोरी छुट्टियों में गांव ले आए थे। तब तीन-चार दिन गांव में रखने की बात कही थी। इस पर महिला ने जिला बाल कल्याण समिति जींद को शिकायत दी थी। इस 29 को जब टीम गांव में गई तो उस समय भी व्यक्ति ने हंगामा कर दिया था। तब टीम खाली हाथ लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed