फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में दूसरे विभागों का असर

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में दूसरे विभागों का असर

Wed, 31 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में दूसरे विभागों का असर
बिजली लाइन में डाला फाल्ट, आधे शहर में ब्लैक आउट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 15 दिन से चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में अब दूसरे विभाग, निगम व बोर्डों के कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। लघु सचिवालय में जन सेवाओं से संबंधित सभी काम सुचारु रहे, लेकिन बिजली और पानी की परेशानी रही। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार किसी ने सफीदों रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से क्रॉस कर रही बिजली की लाइन में फाल्ट डाल दिया है, जो बुधवार को ही ठीक हो पाएगा। वहीं बिजली निगम में सर्वाधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसका असर बिजली सप्लाई पर है। इसके चलते जहां सोमवार रात को आधे शहर में ब्लैक आउट रहा, वहीं दिन में भी महज एक से दो घंटे ही बिजली सप्लाई हुई। बिजली नहीं आने से और जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते शहर में पानी की समस्या भी बनी रही। नागरिक अस्पताल में पानी के लिए लोग परेशान रहे।
बिजली निगम में जिले में कुल 1053 कर्मचारी हैं। इनमें से 838 कर्मचारी मंगलवार को अनुपस्थित रहे। इनमें एसई ऑफिस में 19 में से सात, जींद सर्किल में 498 में 348, नरवाना सर्कल में 269 में से 255, सफीदों में 249 में से 228 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं अनुबंध आधार पर एसई ऑफिस में सात में कोई भी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं रहा। जींद सर्कल में 193 में से 73, नरवाना में 159 में आठ, सफीदों में 173 में से 20 बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके चलते जिला भर में बिजली सप्लाई पर व्यापक असर पड़ा है।
विज्ञापन

फाल्ट से अंधकार में डूबा आधा शहर
दरअसल शहर के आधे हिस्से में पिंडारा फीडर से सप्लाई दी जाती है। इसके चलते अर्बन एस्टेट, सफीदों रोड, जाईट फीडर, सेक्टर छह से 11 तक, डिफेंस कॉलोनी, स्कीम नंबर पांच, छह व 19, दुर्गा कॉलोनी, रोहतक रोड, इंप्लाइज कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी सहित काफी क्षेत्र प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अन्य विभागों की स्थिति
कार्यालय कर्मचारी हड़ताल पर
डीसी ऑफिस 42 शून्य
जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना 203 104
सिंचाई विभाग नरवाना 184 146
बीएंडआर जींद 88 50
बीएंडआर नरवाना 74 शून्य
स्वास्थ्य विभाग 690 छह
जिला सैनिक बोर्ड 17 17
शिक्षा 6681 861
जन स्वास्थ्य विभाग जींद 176 75
रोडवेज की चलीं 64 बसें
हड़ताल के 15वें दिन रोडवेज की बस सेवा सामान्य नहीं हो सकी। मंगलवार को रोडवेज की 64 बसें चलीं। इसके अलावा करीब 80 बस सोसायटी की चलीं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। त्योहारी सीजन होने के कारण लोगों को बाजार तक आने में भी दिक्कत हो रही है। रोडवेज के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार के अनुसार हर डिपो में 73 परिचालकों की नियुक्ति होनी है, जो मुख्यालय के स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। वहीं हड़ताल के चलते मंगलवार को भी रोडवेज कर्मचारियों ने दिन भर बस स्टैंड के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अन्य विभागों में हड़ताल मजबूत करने की कवायद
वहीं रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में दूसरे विभागों में हड़ताल को और अधिक मजबूत करने के लिए कर्मचारी महासंघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा मंगलवार को जींद पहुंचे। उन्होंने महासंघ के सभी विभागों के नेताओं के साथ मीटिंग कर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार सरकार हठधर्मिता अपना रही है, वह लोकतंत्र के खिलाफ है। इसके खिलाफ हर कर्मचारी आंदोलन में तैयार है। यदि बुधवार तक सरकार बातचीत से समाधान नहीं करती तो वीरवार से प्रदेश भर में बिजली पानी जैसी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।
कुछ लोगों ने सफीदों रोड पर निर्माणाधीन बाईपास के पास फाल्ट डाल दिया था। इसे ढूंढ लिया गया है। इसके चलते बिजली सप्लाई बाधित रही। बुधवार को इसे ठीक कर दिया जाएगा।

डीएस श्योराण, एक्सईएन, बिजली निगम।
समर्थन के लिए पहुंचे संगठन
मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सभी विभागों के संगठन समर्थन के लिए पहुंचे। इस दौरान धरना स्थल पर अध्यापक संघ, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी वर्कर, भवन निर्माण यूनियन, ग्रामीण चौकीदार सभा, मिड-डे मिल वर्कर, आशा वर्कर, जनवादी महिला शक्ति संगठन व पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्य रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed