{"_id":"5babdbf3867a553da22cd542","slug":"71537989619-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग साइट पर कुड़ा डालने का विरोध, तीन दिन से सड़क की शोभा बन रहा शहर का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग साइट पर कुड़ा डालने का विरोध, तीन दिन से सड़क की शोभा बन रहा शहर का कूड़ा
Updated Thu, 27 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से सड़क पर फैल रहा शहर का कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बारिश का पानी भरा होने से शहर का कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है। तीन दिन से कूड़े से भरी ट्रॉलियां रानी तालाब के पास व नगर परिषद के बस स्टैंड के पास स्थित कार्यालय में खड़ी हैं।
गौरतलब है कि तेज बारिश के कारण हांसी रोड स्थित डंपिंग साइट पर पानी भर गया है। इसके बाद यहां ट्रैक्टर-ट्राली जाने की जगह नहीं बची। इस पर नगर परिषद के कर्मचारी सड़क के साथ कूड़ा डाल रहे थे, लेकिन लोगों ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद नगर परिषद ने कूड़े से भरी ट्रॉलियों को रानी तालाब व कार्यालय में खड़ा कर दिया। अब रास्ता साफ होने के बाद यह कूड़ा डंपिंग साइट पर डाला जाएगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल के अनुसार डंपिंग साइट पर पानी भर गया है। जैसे ही यहां रास्ता होता है, कूड़ा डाल दिया जाएगा।