फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Balarama Purnima will be celebrated with great pomp for the first time in ISKCON temple.

Jind News: इस्कॉन मंदिर में पहली बार धूमधाम से मनाई जाएगी बलराम पूर्णिमा

Wed, 26 Aug 2026 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Balarama Purnima will be celebrated with great pomp for the first time in ISKCON temple.
जींद। रोहतक रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता एवं आदि गुरु भगवान बलराम का प्राकट्य दिवस इस बार पहली बार बलराम पूर्णिमा के रूप में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहली बार होने वाले इस आयोजन को लेकर कृष्ण भक्तों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस्कॉन जींद के अध्यक्ष अमरेंद्र हरिदास ने बताया कि एक सितंबर को शाम चार से छह बजे तक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में इस्कॉन के प्रमुख गुरु परम पूजनीय भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान भगवान बलराम का विशेष अभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं को भी भगवान का अभिषेक करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए चरणामृत और प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने बताया कि बलराम पूर्णिमा भगवान बलराम के दिव्य प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। अमरेंद्र हरिदास ने बताया कि वैष्णव परंपरा में भगवान बलराम को आध्यात्मिक शक्ति, सेवा, संरक्षण और आदि गुरु के स्वरूप में माना जाता है। उनका प्राकट्य दिवस श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ने का विशेष अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed