{"_id":"5b5479284f1c1bb24b8b46cf","slug":"71532262696-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और झूठ की सरकार को चलता करेगी प्रदेश की जनता : रणदीप सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और झूठ की सरकार को चलता करेगी प्रदेश की जनता : रणदीप सुरजेवाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की सरकार बनने पर छह माह में दो लाख बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी : सुरजेवाला
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने भाजपा को चिंतन, मंथन, भोजन और आयोजन करने वाली पार्टी करार दिया। मोदी-खट्टर गुरु-चेला का नारा है देश प्रदेश का विनाश, खुद का विकास।
शनिवार को कपास मंडी में बदलाव रैली के दौरान सुरजेवाला ने कहा कि दोनों सरकारों ने देश और प्रदेश को जमकर लूटा, जिससे हर नागरिक हताश है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले तीन वर्षों में एक लाख करोड़ का कर्जा बढ़ा दिया। भाजपा नेताओं ने नौकरियों की बोली लगाकर बेरोजगारों के साथ बड़ा धोखा किया। कांग्रेस की सरकार बनने पर पैसे लेने वाले और देने वाले लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व ओमप्रकाश चौटाला के शासन में नौकरियों की बंदर बांट हुई थी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। अगर खट्टर को इसकी जानकारी नहीं तो तिहाड़ में चौटाला से मिलकर ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि 24 घंटे में 47 किसान कर्जे के चलते आत्महत्या कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते नहीं थकते कि उन्होंने वायदे के अनुसार किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गुना भाव दे दिया।
भाजपा सरकार 12 व्यापारियों का 241 हजार करोड़ रुपये कर्ज तो माफ कर सकती हैं, लेकिन उनके पास देश के 62 करोड़ किसानों और गरीबों का सिर्फ दो लाख करोड़ कर्जा माफ करने के लिए पैसा नहीं है। सुरजेवाला ने वायदा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दो एकड़ तक के किसानों और गरीब लोगों का पचास हजार तक का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में बीस लाख युवा बेरोजगार है, जिन्हें भाजपा ने गुमराह करके वोट तो लिया, लेकिन कोई रोजगार नहीं दिया। उन्होंने वायदा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर केवल छह माह में दो लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला, पूर्व विधायक शिवशंकर भारद्वाज, बचन सिंह आर्य, उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा, ईश्वर नैन, भूपेंद्र सिंह बूरा, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, एडवोकेट सुशील कौशिक, जगरूप सिंह सुरजेवाला, सतबीर दबलैन, दर्शना भीखेवाला, कैलाश सिंगला, रामपाल उझाना, जियालाल गोयल, राजू पार्षद, किताब सिंह नंबरदार, कर्मबीर सैनी, सज्जन सिंगला, कुलवंत नैन, मुकेश चहल, अशोक मलिक, संदीप सांगवान, मौजूद रहे।
समान विचारधारा वालों से बातचीत कर देश में शुरू की जाएगी मुहिम
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सुरजेवाला ने कहा कि बेशक संसद में सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हुआ हो, लेकिन देश की जनता ने केंद्र में मोदी सरकार और हरियाणा में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास का मन बना लिया है। 2019 में होने वाले चुनाव में केंद्र से मोदी और हरियाणा से खट्टर सरकार को लोग चलता कर देंगे। पिछले चार साल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया, आखिर वह पैसा कहां गया। प्रदेश में 19 पेपर लीक हो गए। आखिर यह पैसा कहां जा रहा है। इसका हिसाब खट्टर सरकार को देना होगा। हरियाणा की जनता इस बात की सजा भाजपा को अवश्य देगी। तीसरे मोर्चे के गठन के बारे में पूछने पर कहा कि कांग्रेस कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तथा पोरबंदर से त्रिपुरा तक है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां उनकी पार्टी को समान विचारधारा के लोग मिलेंगे उनके साथ बातचीत करके देश को बदलने और राष्ट्र निर्माण के लिए एक मुहिम की शुरूआत की जाएगी। पूरे प्रदेश में शुरू की गई रैलियों की मुहिम को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बदलाव की हुंकार नरवाना की धरती से शुरू होकर पूरे प्रदेश में गूंजेगी और वर्तमान भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।