{"_id":"5b4f8d584f1c1bc6508b5780","slug":"71531940184-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत भूषण को बहाल कर दिया सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा: कर्मवीर सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत भूषण को बहाल कर दिया सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा: कर्मवीर सैनी
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत भूषण को बहाल कर सरकार ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा : कर्मवीर सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। एचएसएससी चेयरमैन भारत भूषण को इस प्रकार से बहाल कर भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य किया है। 24 घंटे के अंदर ही बहाली और नौकरियों का परिणाम जारी करना यह साबित कर रहा है कि उनके ऊपर सीधे आरोप लगे थे, फिर भी सरकार ने उन्हें आरोप मुक्त करते हुए बहाल कर दिया। यह बात बुधवार को कांग्रेस नेता कर्मवीर सैनी ने रेलवे रोड पर व्यापारियों को 22 जुलाई को टोहाना में होने वाली जन क्रांति यात्रा के लिए निमंत्रण देते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन वायदों को लेकर सत्ता में आई थी वे सभी फेल हो गए। सफीदों हलके का सबसे बड़ा गांव मुआना व पिल्लूखेड़ा में कॉलेज, स्टेडियम और नागरिक अस्पताल तक की सुविधा नहीं है। नपा प्रधान सेवाराम सैनी द्वारा अधिकारियों का समय पर ड्यूटी नहीं देने व विकास कार्यों में रुकावट डालने की बात के पक्ष में कर्मबीर सैनी ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने किसी नेता का नाम लिए कहा कि नपा प्रधान काम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जा रहा। इस अवसर पर जगदीश कश्यप, रणबीर कारखाना, उदय जैन, सरपंच सुलतान, रमेश गर्ग, राजेश जैन, मंयक जैन, पवन जैन, सचिन जैन, शुभम जैन, सोनू, शमशेर, शिवचरण, अभिषेक जैन, सुभाष वर्मा, कर्मबीर बागडू, ईश्वर जैन, सुनील सैनी व पप्पू हाट भी मौजूद रहे।