फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर प्रसिद्ध होलीवुड कलाकार पंसदीदा अभियान बना सेल्फी विद डॉटर

अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर प्रसिद्ध होलीवुड कलाकार पंसदीदा अभियान बना सेल्फी विद डॉटर

Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर प्रसिद्ध होलीवुड कलाकार पंसदीदा अभियान बना सेल्फी विद डॉटर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। हरियाणा के छोटे से गांव बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील जागलान द्वारा तीन साल पहले शुरू किया गया अभियान सेल्फी विद डॉटर अमेरिका में आज भी काफी पसंद किया जा रहा है। पूर्व सरपंच जागलान ने बताया कि जब भी कोई प्रसिद्ध व्यक्ति बेटी के साथ सेल्फी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है तो अमेरिकी मीडिया उसे सेल्फी विद डॉटर की हेडलाइन के साथ दिखाता है। अमेरिका से जिन्होंने सोशल मीडिया में सेल्फी विद डॉटर पोस्ट की और अमेरिकी मीडिया ने उसे यही नाम दिया। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी के साथ, विश्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपनी बेटी के साथ, विन डिजल हॉलीवुड सुपर स्टार ने अपनी बेटी के साथ, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोत्री, किम कार्दर्शिया पॉपुलर मॉडल व व्यक्तित्व और हॉलीवुड अभिनेत्री केटी हॉल्मस ने अपनी बेटी के साथ, अंतरराष्ट्रीय गायिका जेनिफर लॉपेज ने बेटी के साथ, अंतरराष्ट्रीय गायिका जेसिका सिम्सन ने अपनी बेटी के साथ, हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून, प्रसिद्ध टीवी व्यक्तित्व सानिया, हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो और बहुत से प्रसिद्ध एवं अन्य नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा बहुत सी मीडिया एजेंसी जैसे लाइफ, एंड स्टाइल अमेरिकन सेलिब्रिटी मैगजीन, नेटमम्स न्यूज वेबसाइट, सीबीएस न्यूज इत्यादि न्यूज एजेंसी ने सेल्फी विद डॉटर हेड लाइन बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed