फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी तीन नंबर पेज की प्रस्तावित लीड

माय सिटी तीन नंबर पेज की प्रस्तावित लीड

Fri, 17 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
माय सिटी तीन नंबर पेज की प्रस्तावित लीड
सरकार द्वारा अधिग्रहीत जमीन पर बिजाई कर किसानोें ने सरकार को दी चुनौैती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उचित मुआवजे की मांग को लेकर बिशनपुरा गांव में धरना दे रहे अनूपगढ, बिशनपुरा, असरफगढ़ और बिरोली गांव के किसान अब आक्रामक मुद्रा में आ गए हैं। शुक्रवार को किसानों ने सरकार द्वारा अधिग्रहीत जमीन पर गेहूं की बिजाई करते हुए सरकार को सीधी चुनौती दे डाली। इससे बाईपास का काम अधर में लटकता नजर आ रहा है।
दरअसल इन गांवों के किसानों का कहना है इनके आगे के गांवों और पीछे के गांवों में अधिक मुआवजा दिया है, जबकि उनके गांवों में महज 12 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया है। इसको लेकर किसान भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में 39 दिन से धरने पर बैठे हैं। बिरोली गांव निवासी किसान सुरेश की के खेत से अधिग्रहीत की गई जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की बिजाई की गई। धरने पर भारतीय किसान संघ तोशाम के अध्यक्ष पवन लक्ष्मणपुरा ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि सभी नेता सत्ता में आने के बाद केवल किसानों को लूटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने भी पिछले तीन साल में किसान हित का एक भी कम नहीं किया। जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर किसान संघ बड़ा आंदोलन करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पराली खरीदने की बात कह रही है, लेकिन किसानों की बाजरे और धान की फसल तक बिक नहीं रही है। इससे साफ है कि सरकार सिर्फ किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। धरने पर राजकुमार कृष्ण, नवाब सिंह, अजमेर सिंह रामविलास खर्ब, सुखा सिंह, कर्ण सिंह, टीटू, गुरदेव संधु, रामकुमार, हवासिंह, रतन सिंह, राजल, विकास, सीताराम, रोहताश, राजेश, बलबीर व कर्णसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



किसानों ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
बाईपास के विरोध में किसानों के आंदोलन से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इससे बाईपास का निर्माण रूक गया है। दरअसल एनएचएआई द्वारा किनाना गांव से पंजाब सीमा तक चार लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जा रहा है। इसमें करीब 11 किलोमीटर का जींद का बाईपास भी है। किसानों के आंदोलन के कारण बाईपास का काम धीमा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांझ के किसान भी विरोध में
वहीं झांझ व आसपास के गांवों के किसान भी मुआवजे में भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं। ये किसान भी आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को बाईपास के लिए एक साथ कई मोर्चों पर लड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed