फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित एंकर

माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित एंकर

Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित एंकर
नगर परिषद के उप प्रधान की कुर्सी का फैसला आज
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर की राजनीति में सोमवार को दिन अपनी विशेष पहचान छोड़ जाएगा। सोमवार को नगर परिषद के उप प्रधान विनोद आसरी की कुर्सी बचेगी या नहीं इसका फैसला होगा। डीसी अमित खत्री ने सुबह 11 बजे नगर पार्षदों की बैठक बुलाई है। हालांकि उप प्रधान विनोद आसरी और विरोधी खेमा अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है, लेकिन आंकड़ों का गणित क्या करवट लेगा, यह सोमवार को ही तय होगा। फिहलाल दोनों ही पक्ष अपने-अपने पाले को मजबूत करने की करवायद में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि नगर परिषद के 31 में से 25 पार्षदों ने चेयरमैन पूनम सैनी के नेतृत्व में 20 सितंबर को उप प्रधान विनोद आसरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस डीसी अमित खत्री को दिया था। विरोधी खेमे में इनमें चेयरमैन पूनम सैनी के साथ पार्षद सुनीता, पूजा, रणधीर सिंह, रजनी देवी, राकेश चुघ, हरपाल, कर्मबीर, सीमा, नरेश कुमार, रिंकू नागर, राकेश चुघ, विनोद, मुकेश, प्रवीन कुमार, संतोष कुमारी, जसमेर, संदीप, ज्योति कौशिक, हरेंद्र काला, जिले सिंह जागलान, अन्नु, राजवंती मेहरा, राममेहर ठेकेदार और शोभा गोयल शामिल रहे। हालांकि यह 25 लोग डीसी को नोटिस दे चुके हैं, लेकिन राजनीति में सब कुछ संभव है। ऐसे में दोनों ही पक्ष खुद को मजबूत बता रहे हैं। नोटिस देते समय पार्षदों ने डीसी से नगर परिषद की विशेष बैठक जल्द बुलाने का अनुरोध किया था। डीसी अमित खत्री ने अब नौ अक्टूबर की तरीख इसके लिए तय की है।
विज्ञापन



यह है हार और जीत का आंकड़ा
जींद जिला परिषद में 31 चुने हुए पार्षद हैं। इनमें से 25 पार्षद उप प्रधान विनोद आसरी के खिलाफ बगावत कर चुके हैं। ऐसे में सामान्य गणित के हिसाब से देखें तो महज छह पार्षद बाहर बचते हैं। इनमें से भी कितने पार्षद विनोद आसरी के साथ आते हैं, यह देखना होगा। वहीं विनोद आसरी को बहुत साबित करने के लिए महज आठ पार्षदों का साथ चाहिए। विरोध खेमे के साथ यदि आठ पार्षद कम हो जाते हैं तो अविश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा। इसके लिए दोनों ही पक्ष गुणा भाग कर आंकड़ा फिट बैठने में लगे हुए हैं। वहीं चेयरमैन पूनम सैनी का कहना है कि विनोद आसरी के खिलाफ हालांकि 25 पार्षदों ने नोटिस दिया है, लेकिन 26 वोट उनके खिलाफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपने हुए बेगाने
इस पूरे प्रकरण में विनोद आसरी के कई खास समर्थक ही अब विरोधी खेमे में जा मिले हैं। विनोद आसरी दो बार जींद नगर परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं। शहर की राजनीति पर खास नजर रखने वालों की मानें तो विनोद आसरी एक ऐसे सख्स से लगातार संपर्क में हैं, जिनको नगर परिषद के आंकड़ों का गणित बनाने और बिगाड़ने में महारत है। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव में उनकी भूमिका क्या होगी, यह समय ही बताएगा।


आपसी खींचतान बनी कारण
हालांकि जींद नगर परिषद की फितरत में ही शांति नहीं है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के पीछे चेयरमैन पूनम सैनी और उप प्रधान विनोद आसरी की आपसी खींचतान बताई जा रही है। पिछले लंबे समय से विनोद आसरी नगर परिषद के सदन की मीटिंगों में भी नहीं आ रहे थे, तभी से इनके मनमुटाव की बात चल रही हैं। हालांकि विनोद आसरी कांग्रेसी होकर भी भाजपा समर्थक चेयरमैन के साथ लंबे समय तक उप प्रधान बने रहे।


सभी पार्षदों ने उप प्रधान विनोद आसरी के रवैये के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव दिया है। वे शहर के विकास में रोड़ा बने हुए हैं। ऐसे में उनका जाना तय है। इसके लिए पार्षदों अपने स्तर पर ही काम किया है।

पूनम सैनी, चेयरमैन, जिला परिषद।


विरोधियों की बोलती होगी बंद
मेरा पक्ष मजबूत है। विश्वास हासिल करने के लिए जरूरी आंकड़ा जुटा लिया गया है। जिन लोगों ने विश्वासघात किया है, उनको भी हकीकत का पता चल जाएगा। मैं हर हाल में विश्वास हासिल करूंगा।
विनोद आसरी, उप प्रधान जींद नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed