फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नशे पर रोक

नशे पर रोक

Wed, 27 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
नशे पर रोक
नशे पर रोक लगाने में पंचायत करें सहयोग : अरुण सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरे
जींद। एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने बुधवार को जिला के लगभग दो दर्जन गांवों के सरपंचों व ब्लाक समिति के चेयरमैन की बैठक ली। एसएसपी ने कहा कि नशीले पदार्थ बेचने वाले भी गांव के ही है और खरीदने वाला भी गांव का। एक युवा दूसरे युवा को नशे की लत में धकेल रहा हैं। बाहर का तो कोई भी नहीं हैं एक व्यक्ति समाज में सकारात्मक सोच के साथ व समाज सुधारक के रूप में काम कर रहा है और वहीं दूसरा व्यक्ति समाज में बुराई फैलाने का काम कर रहा हैं। गांव की पंचायत इन बुराईयों को गांव से दूर करने के लिए सकारात्मक भूमिका निभा सकती है। हमें अपनी अच्छी सोच के साथ काम करना होगा ताकि हम युवाओं को एक अच्छी दिशा की ओर ले जाएं। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे काम करने के लिए कोई जरूरी नहीं उसके लिए हमारे साथ कारवां हो एक अकेला भी किसी काम को पूरा कर सकता है बशर्तें की उसकी सोच समाज हित में हो। सड़क पर घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने का काम करना भी एक समाजसेवा का काम हैं। इस अवसर पर सफीदों ब्लाक समिति के चेयरमैन राकेश कुमार, गांव मेहरड़ा के सरपंच सुरेश कुमार, गांव धर्मगढ़ के सरपंच अजीतपाल, गांव गोसाई खेड़ा के सरपंच वीरेंद्र सिंह, गांव गोविंदपुरा के सरपंच सुरेश कुमार, गांव भगवानपुरा के सरपंच बलवान सिंह, गांव घसों कलां के सरपंच सुरेंद्र कुमार, गांव दालमवाला के सरपंच जगदीश कुमार, गांव दरोली खेड़ा के सरपंच नसीब सिंह, गांव बिटानी के सरपंच राजेश कुमार, गांव लिजवाना कलां के सरपंच रामफल, सिक्योरिटी इंचार्ज महेन्द्र सिंह, पुलिस पीआरओ पवन कपूर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed