फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जाट समाज की बैठक आज

जाट समाज की बैठक आज

Fri, 23 Jun 2017 12:21 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
जाट समाज की बैठक आज

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति शुक्रवार को समाज के लोगों के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर मंत्रणा करेगी। इसको लेकर समिति की बैठक में योजना बनाई गई। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रधान वीरभान ढुल की अध्यक्षता में वीरवार को हुई बैठक में जाट समाज के व्यक्तियों, खाप और तपों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में जाट आरक्षण संघर्ष से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि संघर्ष समिति के सदस्यों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर पिछले कुछ समय से मतभेद चले आ रहे हैं। इस पर सभी वक्ताओं ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि पूरे घटनाक्रम को समाज के सामने रखा जाए, ताकि समिति और समाज में भाईचारा बना रहे। जिला प्रधान वीरभान ढुल ने बताया कि 23 जून को अर्बन एस्टेट की जाट धर्मशाला में समाज के प्रबुद्ध लोगों, समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्यों, साधारण सदस्यों, खाप व तपों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आरक्षण संघर्ष में शामिल पूरे समाज को आमंत्रित किया गया है, ताकि सर्वमान्य फैसला लिया जा सके।
जाट समाज की बैठक आज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed